Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • S-400 की दहशत: पाक सांसद बोले- भारत हमला ना कर दे, अल्लाह हमारी हिफाजत करे
  • Top Story
  • देश-विदेश

S-400 की दहशत: पाक सांसद बोले- भारत हमला ना कर दे, अल्लाह हमारी हिफाजत करे

Aditya Mishra May 8, 2025

Pakistani MP cries India attack fear: भारत के जवाबी हमले और कड़ी सैन्य कार्रवाई ने पाकिस्तान के भीतर दहशत का माहौल बना दिया है। हालात ऐसे हैं कि जो नेता पहले भारत को परमाणु हमले की धमकी दे रहे थे, अब वही खुद को बचाने के लिए दुआ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के सांसद ताहिर इकबाल संसद में फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं।

read more: दबंगों ने नायब तहसीलदार को घेरकर छुड़ाई जेसीबी, FIR दर्ज

भारत के हमले से डरे पाक सांसद ने संसद में की दुआ

वीडियो में देखा जा सकता है कि ताहिर इकबाल पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में खड़े होकर कह रहे हैं—“खुदा हमें बचा ले। भारत अगर हमला कर दे तो हम क्या करेंगे?” ताहिर इकबाल, जो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पार्टी PMLN से सांसद हैं, संसद में अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और डर के मारे रोने लगे।

भारत के जवाबी एक्शन से कांप उठा पाकिस्तान

पाकिस्तान की ओर से हाल ही में भारत के खिलाफ कई सैन्य कार्रवाइयों की कोशिश की गई थी, जिसे भारतीय सेना ने पूरी तरह विफल कर दिया। जवाब में भारत ने सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान की हर कार्रवाई का मुँहतोड़ जवाब दिया। सूत्रों के मुताबिक भारत ने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ S-400 ‘सुदर्शन चक्र’ सिस्टम का इस्तेमाल किया।

भारत सरकार का आधिकारिक बयान आया सामने

भारत सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि पाकिस्तान ने बीती रात 15 से अधिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। इनमें श्रीनगर, अवंतिपोरा, जम्मू, पठानकोट, लुधियाना, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, फलौदी और भुज जैसे प्रमुख शहर शामिल थे। भारतीय सुरक्षा बलों ने समय रहते इन हमलों को विफल कर दिया।

ड्रोन और मिसाइल अटैक भी नाकाम

रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल के ज़रिये भारतीय ठिकानों पर हमले की योजना बनाई थी, लेकिन भारत की वायुसेना और थलसेना ने इन सभी हमलों को प्रभावी तरीके से नाकाम कर दिया। भारत ने एयर डिफेंस सिस्टम का कुशलतापूर्वक इस्तेमाल करते हुए एक भी नुकसान नहीं होने दिया।

S-400 के इस्तेमाल से बदला युद्ध का समीकरण

S-400 ‘सुदर्शन चक्र’ की तैनाती और उसका प्रभावी इस्तेमाल भारत की सैन्य क्षमता का प्रमाण है। यह पहली बार हुआ है जब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ इस हाई-टेक रक्षा प्रणाली का प्रयोग किया। इसके बाद पाकिस्तान की सेना और सरकार दोनों बैकफुट पर आ गए हैं और अब वहां डर का माहौल है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डर का वीडियो

Pakistani MP cries India attack fear: ताहिर इकबाल का रोता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। यूजर्स इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इसे पाकिस्तान की कायरता बता रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं कि अब पाकिस्तान को समझ जाना चाहिए कि भारत अब किसी भी हाल में हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा।

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Sagar News: देवरी में नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, लोकल यूथ सर्वेयरों ने उठाईं प्रमुख मांगें
Next: Bhopal news: हमीदिया अस्पताल से फरार हुआ कुख्यात कैदी,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.