Pakistan Stars SocialMedia Unban: पहलगाम आतंकी हमले के बाद लोगो के अंदर काफी दुख और आक्रोश देखने को मिला, जिसके बाद सरकार ने पकिस्तान को लेकर कई बड़े फैसले किए। साथ ही कई पकिस्तान सेलेब्स का सोशल मीडिया अकाउंट भी इंडिया में ब्लॉक कर दिया गया था। जिसमें मावरा हाकेन, माहिरा खान, हानिया आमिर, अली जफर, माया अली, सजल अली, आयजा खान, इकरा अजीज, सनम सईद जैसे लोकप्रिय कलाकारों के अकाउंट्स ‘लीगल रिक्वेस्ट’ के चलते रिस्ट्रिक्ट कर दिए गए थे। लेकिन ‘सनम तेरी कसम’ की फेम एक्ट्रेस मावरा होकेन ,सबा कमर, दानिश तैमूर, अहद रजा मिर और यमुना जैदी का इंस्टाग्राम अकाउंट दिखाई देने लगा हैं।
हालांकि, हानिया आमिर, अली जफर, माया अली, आतिफ असलम, दानिश तैमूर, अहद रजा मिर जैसे कई सेलिब्रिटीज का अब भी सोशल मीडिया अकाउंट रिस्ट्रिक्ट ही है।

Pakistan Stars SocialMedia Unban: इनके सोशल मीडिया अकाउंट भारत में एक्टिव…
पकिस्तान के कई सेलेब्स के सोशल मीडिया अकाउंट बैन से हटा दिया गया हैं।
यमुना जैदी बैन हटा..

अहद रजा मिर

मावरा होकेन

दानिश तैमूर

सबा कमर

Pakistan Stars SocialMedia Unban: कई पकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स भी किए गए थे ब्लॉक..
एक्टर के बैन के बाद अब पकिस्तान के कई यूट्यूब अकाउंट को भी ब्लॉक कर दिया गया है, जिसमें पकिस्तानी सीरियल देखे जा सकते थे। इंडिया में बहुत से लोग पकिस्तानी सीरियल के दिवाने थे लेकिन गृहमंत्रालय के आदेश के बाद कुछ यूट्यूब चैनल बंद कर दिये गए। इनमें ‘ARY डिजिटल’ और ‘हम टीवी के यूट्यूब चैनल’, ‘द पकिस्तान रेफरेंस’ जैसे 16 चैनल शामिल हैं।

Pakistan Stars SocialMedia Unban: पाक कलाकारों के साथ काम किया, होगा देशद्रोह का मुकदमा…
FWICE (फिल्म फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एम्प्लॉयज) ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर चेतावनी दी थी, कि अगर कोई भी भारतीय पाक कलाकारों के साथ काम करेगा, तो उस पर देशद्रोह का केस दर्ज किया जाएगा और उसे इंडस्ट्री से बैन कर दिया जाएगा।
2023 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने हटाया था पाकिस्तानी कलाकारों से बैन
साल 2016 में उरी आतंकी हमले के बाद भारत में सभी पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस फैसले का असर माहिरा खान, फवाद खान जैसे कई नामचीन कलाकारों पर पड़ा, जिन्हें भारतीय फिल्मों से बाहर होना पड़ा। हालांकि, साल 2023 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए इसे खारिज कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि राजनीतिक तनाव की वजह से कलाकारों को सजा नहीं दी जा सकती, क्योंकि कला की कोई सीमा नहीं होती।
हालांकि, FWICE ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया।
इन दिनों दिलजीत दोसांझ भी पकिस्तानी एक्ट्रेस को लेकर विवादों में…
फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म सरदार जी 3 को लेकर विवादों में घिरे हुए, दरअसल इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी है, जिसकी वजह से लोग इस फिल्म का बैन करने की मांग की गई…

Pakistan Stars SocialMedia Unban: ‘सरदार जी 3’ के साथ दिलजीत के बैन की मांग…
सिंगर दिलजीत ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से ‘सरदार जी 3 ‘ का ट्रेलर शेयर किया था, जिसके बाद से लोग दिलजीत को भी भारत में बैन करने की मांग कर रहें हैं, और साथ ही फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज (FWICE) ने भी पीएम मोदी को पत्र लिखकर दिलजीत को बैन करने उनके अकाउंट भारत में बंद करने की मांग की है।
जानिए क्यों हो रहा फिल्म का विरोध..?
22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले में लगभग 26 लोगों को उनका धर्म पूछकर मार दिया गया और इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को भी मिला। इसका असर फिल्मी दुनिया पर भी पड़ा। इसके बाद भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के तहत पकिस्तान की 9 जगहों पर हमला किया गया, जिसके बाद पाकिस्तान के कई सेलिब्रिटीज ने इस पर विवादित टिप्पणियां की, इसके बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस को फिल्म से बॉयकाट की मांग की गई थी।
Watch Now- https://youtube.com/shorts/9BmNA8WDnlA?si=p6Tk8iTf8cPceVhd
