PAK vs SL ODI Match: रावलपिंडी में खेले गए 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने रोमांचक जीत दर्ज की। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 300 रनों के टारगेट के जवाब में 293/9 ही बना सकी। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
Read More: Ranji Trophy 2025: रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक जीत, तोड़ा 90 साल पुराना रिकॉर्ड!
सलमान आगा और हुसैन तलात की शानदार पारियां…
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर 299 रन बनाया। सलमान आगा ने 83 गेंदों में 103 रन बनाकर नाबाद रहें, जबकि हुसैन तलात ने 58 रन बनाए। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी हुई। मोहम्मद नवाज ने 23 गेंद में 36 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 5 चौके शामिल थे।
PAKISTAN WINS THE 1ST MATCH OF THE THREE MATCH ODI SERIES vs SRI LANKA, BY 6 RUNS.
GREAT CAPTAINCY THROUGHOUT BY SHAHEEN SHAH AFRIDI!! 💚🇵🇰pic.twitter.com/CpfJzee00q
— PCT Replays 2.0 (@ReplaysPCT) November 11, 2025
श्रीलंका की टीम को लक्ष्य का पीछा करते समय हारिस रऊफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। शाहीन अफरीदी, मोहम्मद नवाज और फैहीम अशरफ ने 1-1 विकेट हासिल किए।
Pak win by 6 runs 👑👑👑
Shahen is back again 🏏🔥💞#pakvssl pic.twitter.com/AURUPr8i5k— Kιɴԍ Bᴀʙᴀʀ Fᴀɴs✯👑❺❻ (@AkashAhmadani) November 12, 2025
श्रीलंका की अच्छी शुरुआत लेकिन आखिरी में हार….
टीम से शुरुआत पथुम निसांका और डेब्यू बल्लेबाज कमींदु मिशारा ने 80 रनों की साझेदारी के साथ अच्छी रही। लेकिन हारिस रऊफ की लगातार विकेटों ने मैच की दिशा बदल दी। अंत में वानिंदु हसरंगा ने 52 गेंदों में 59 रन बनाए और टीम को जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन अंतिम ओवर में दबाव में श्रीलंका मैच जीतने में नाकाम रही।
सीरीज का अगला मैच…
तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला जल्द ही रावलपिंडी में खेला जाएगा। इस रोमांचक जीत के बाद पाकिस्तान को सीरीज में बढ़त हासिल है और श्रीलंका को वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
