Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान में पैसेंजर ट्रेन हाईजैक, 182 यात्री बंधक
  • देश-विदेश

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान में पैसेंजर ट्रेन हाईजैक, 182 यात्री बंधक

himani Shrotiya March 11, 2025

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जाफर एक्सप्रेस पर हमला कर उसे हाईजैक कर लिया। अब तक 11 पाकिस्तानी सैनिक मारे जा चुके हैं, और एक ड्रोन भी मार गिराया गया है। BLA ने बयान जारी कर बताया कि 182 पैसेंजर्स को बंदी बना रखा है। इससे पहले BLA ने 100 से ज्यादा यात्रियों को बंधक बनाने की बात कही थी।

BLA ने बयान में ये भी बताया कि BLA Army का अब भी जाफर एक्सप्रेस पर पूरी तरह नियंत्रण बना हुआ है। बता दे कि, ये हमला क्वेटा से पेशावर के रूट पर बलूचिस्तान के बोलान जिले के माशकाफ इलाके में हुआ।

पहाड़ी इलाके में BLA ने किया अटैक

बलोच लिबरेशन आर्मी ने बोलान के माशकाफ में जिस जगह हमला किया वह पहाड़ी इलाका है। यहां 17 सुरंगें हैं, इसलिए ट्रेन को धीमी स्पीड पर चलाना पड़ता है। इसका फायदा उठाकर BLA ने ट्रेन पर हमला कर दिया। 

Read More: Secret War: भारत के खिलाफ चीन का ‘सीक्रेट वॉर’ तीन तरफ से घेरने की तैयारी

बलोच आर्मी ने माशकाफ में टनल नंबर-8 में रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। इससे जाफर एक्सप्रेस डिरेल हो गई। इसके बाद BLA ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में ट्रेन का ड्राइवर भी घायल हुआ है।

Pakistan Train Hijack: ट्रेन में थे ISI के एजेंट्स

जाफर एक्सप्रेस में सुरक्षाबलों, पुलिस और ISI के एजेंट्स सफर कर रहे थे। सभी पंजाब जा रहे थे। इन्होंने BLA के हमले का जवाब भी दिया। लेकिन BLA ने ट्रेन पर कब्जा कर लिया। इस दौरान 11 सुरक्षाकर्मी मारे गए।

जैसे ही घटना की जानकारी पाकिस्तान आर्मी को मिली उन्होंने BLA पर जमीनी फायरिंग की और हवा से बम भी बरसाए। लेकिन BLA लड़ाकों ने आर्मी के जमीनी ऑपरेशन को रोक दिया।

इसके बाद पाकिस्तान आर्मी ने इस इलाके की ओर एक ट्रेन रवाना की, जिसमें मदद के लिए सैनिकों को भेजा गया है। पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि हम ऐसे जानवरों से कोई समझौता नहीं करेंगे, जिन्होंने बेकसूर लोगों पर गोलीबारी की।

पिछले साल भी हुआ था हमला

पिछले साल 25 और 26 अगस्त 2024 की दरमियानी रात BLA ने इसी ट्रेन के रूट में कोलपुर और माच के बीच एक ब्रिज को उड़ाया था। इसके चलते ट्रेन की सर्विस बंद कर दी गई थी। 11 अक्टूबर 2024 से यहां ट्रेन सर्विस फिर से शुरू हुई।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी क्या है

Pakistan Train Hijack: बलूचिस्तान के लोगों का मानना है कि भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद वे एक आजाद देश के तौर पर रहना चाहते थे। लेकिन उनकी मर्जी के बिना उन्हें पाकिस्तान में शामिल कर दिया गया था। इस वजह से बलूचिस्तान में सेना और लोगों का संघर्ष आज भी जारी है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Manoj Statement On Aurangzeb: “हिंदुस्तान हमारे बाप का है” मनोज मुंतशिर का बयान वायरल…
Next: CM Dhami green energy: उत्तराखंड में जलवायु परिवर्तन पर संगोष्ठी, मुख्यमंत्री धामी ने ग्रीन एनर्जी और पर्यावरण संरक्षण पर व्यक्त किए विचार

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.