Pak Squad For Bangladesh Series: वर्ल्ड कप से पाकिस्तान बाहर क्या हुआ, वो हर रोज अपने प्लेयर्स को कोई न कोई सजा दे रहा है। पहले पाकिस्तान प्लेयर्स के खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान प्लेयर्स पर जुर्माना लगाया था। अब बांग्लादेश सीरीज होने वाली है, और उन्होंने टीम की अनाउंसमेंट कर दी है। टीम से पूर्व कप्तान बाबर आजम और सईम अयूब को टीम में शामिल नहीं किया गया।
बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज में 6 अनकैप्ड प्लेयर्स को टीम में शामिल किया है।
इन प्लेयर्स को नहीं किया बाहर
बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज में तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ही पाकिस्तान की कप्तानी करेंगे। उन्हें पिछले साल ही टीम की कमान सौंपी गई है। साथ ही T-20 मैच के कप्तान सलमान अली आगा, ऑलराउंडर फहीम अशरफ और लेग स्पिनर अबरार अहमद को भी टीम में शामिल किया गया है। टॉप स्कोरर रहे साहिबजादा फरहान को भी मौका दिया गया।

इन अनकैप्ड प्लेयर्स को मिला मौका
पाकिस्तान और भारत के बीच होने वाले मुकाबले में कई अनकैप्ड प्लेयर्स को मौका दिया गया। इसमें अब्दुल समद को शामिल किया उनकी उम्र 28 वर्ष है। हुसैन 21 वर्षीय, 20 वर्षीय माज सदाकत इनके साथ- साथ 3 लिस्ट-ए मैच खेलने वाले 21 साल के शाद मसूद और गाजी घोरी को भी टीम में जगह दी गई।
11 मार्च को शुरु होगी सीरीज
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसकी शुरुआत 11 मार्च से होगी। फिर दूसरा मैच 13 मार्च और तीसरा मैच 15 मार्च को खेला जाएगा।
बाबर और आयूब को नहीं मिली टीम में जगह
सईम अयूब और बाबर आजम अपने करियर में सबसे मजबूत वनडे फॉर्मेट में ही चमके हैं, लेकिन हालिया फॉर्म की वजह से उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ आगामी तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम से बाहर कर दिया गया है। सईम अयूब ने पिछले 13 मुकाबलों में 3 शतक और 2 अर्धशतक जड़े थे, जबकि 2024 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जीत में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि, T20 वर्ल्ड कप 2026 में वे फ्लॉप साबित हुए, लेकिन उनकी स्पिन गेंदबाजी से टीम को कुछ अहम विकेट मिले थे।

बाबर आजम ODI में 20 शतक और 37 अर्धशतक लगा चुके हैं, जो किसी अन्य फॉर्मेट में 10 सेंचुरी भी नहीं बना सके। उनके नाम 140 मुकाबलों में 6501 रन दर्ज हैं, लेकिन 2025 से उनका प्रदर्शन गिरावट पर है—उस साल 17 इनिंग्स में सिर्फ 544 रन, औसत 34 और स्ट्राइक रेट 77.16। T20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उन्होंने 4 इनिंग्स में महज 91 रन बनाए। PCB ने T20 WC के खराब प्रदर्शन और 2027 ODI वर्ल्ड कप की तैयारी को ध्यान में रखते हुए उन्हें ड्रॉप किया है।
इनके अलावा तेज गेंदबाज नसीम शाह, लेफ्ट-आर्म स्पिनर मोहम्मद नवाज, फखर जमान और कुछ अन्य सीनियर प्लेयर्स को भी टीम में जगह नहीं मिली।
बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज में पाकिस्तान का स्क्वॉड
शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, गाजी घोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, शामिल हुसैन।
Also Read- Mohammad Amir Slams PCB: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने PCBके चेयरमैन नकवी को दी चेतावनी!
