Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur Drug Smuggling: पाकिस्तान ड्रग तस्करी नेटवर्क का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत पांच गिरफ्तार मास्टरमाइंड रूपिन्दर सिंह और मां समेत पांच गिरफ्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Drug Smuggling: पाकिस्तान ड्रग तस्करी नेटवर्क का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत पांच गिरफ्तार मास्टरमाइंड रूपिन्दर सिंह और मां समेत पांच गिरफ्तार

Narendra Singh August 30, 2025

रायपुर पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड रूपिन्दर सिंह उर्फ पिंदर उर्फ पाबलो समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में रायपुर और बिलासपुर के युवक शामिल हैं, जबकि धमतरी से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। इस गिरोह में रूपिन्दर की मां रानो ढिल्लन भी शामिल थी, जिसके बैंक अकाउंट से नशे के कारोबार का लेन-देन हुआ है।

पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी

पुलिस ने 29 अगस्त को एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की कार्रवाई में रूपिन्दर को कबीर नगर थाना क्षेत्र के बंगाली होटल के पास से पकड़ा। तलाशी में उसके पास से हेरोइन (चिट्टा), अफीम, पाकिस्तान मेड पिस्टल और 80 कारतूस मिले। छापेमारी के दौरान उसके घर से 91 ग्राम अफीम, 87 ग्राम हेरोइन, एक पिस्टल, 82 जिंदा कारतूस और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है।

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आता था माल

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन पंजाब पहुंचाई जाती थी। वहां से वह खेप सड़क मार्ग से रायपुर, बिलासपुर और धमतरी समेत कई जिलों में सप्लाई की जाती थी। नेटवर्क चलाने के लिए आरोपी वर्चुअल नंबर और नेट कॉलिंग का इस्तेमाल करता था। ग्राहकों को माल वीडियो कॉल और लोकेशन शेयरिंग के जरिए दिया जाता था और पेमेंट क्यूआर कोड स्कैन करके ऑनलाइन कराया जाता था।

मां-बेटे का ड्रग सिंडिकेट

जांच में सामने आया कि आरोपी की मां रानो ढिल्लन को ड्रग्स कारोबार की पूरी जानकारी थी। उसके बैंक अकाउंट से ही पैसों का ट्रांजेक्शन किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक मां-बेटे ने मिलकर इस नेटवर्क को रायपुर, बिलासपुर और धमतरी जैसे जिलों तक फैला दिया और लाखों रुपये का मुनाफा कमाया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कबीर नगर थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों और पाकिस्तान कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है। माना जा रहा है कि इस गिरोह के तार कई राज्यों से जुड़े हो सकते हैं।

Read More :- मोदी-जिनपिंग की 50 मिनट बातचीत: सीमा पर शांति, ड्रैगन-हाथी की दोस्ती!

Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त – क्या जिम्मेदार वही !

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Mahtari Vandan Yojana: वंचित महिलाओं के लिए आखिरी मौका, 31 अगस्त तक भर सकेंगे फॉर्म
Next: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक बार फिर चर्चा में, पेंशन के लिए किया अप्लाई

Related Stories

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
DAVV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने 5 सहपाठियों पर डाला बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

DAVV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने 5 सहपाठियों पर डाला बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव; शिकायत के बाद हुई निष्कासित

Rohan Umak February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.