Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • पाकिस्तान फाइटर जेट डील: पाकिस्तान का दावा भारत से तनाव के बाद बढ़ी फाइटर जेट्स की मांग, 6 मुस्लिम देशों से JF-17 पर बातचीत
  • देश-विदेश

पाकिस्तान फाइटर जेट डील: पाकिस्तान का दावा भारत से तनाव के बाद बढ़ी फाइटर जेट्स की मांग, 6 मुस्लिम देशों से JF-17 पर बातचीत

Shital Sharma January 15, 2026

पाकिस्तान फाइटर जेट डील: भारत के साथ पिछले साल मई में हुए सैन्य तनाव को लेकर पाकिस्तान अब एक नया दावा कर रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का कहना है कि इस टकराव के बाद पाकिस्तानी फाइटर जेट्स की अंतरराष्ट्रीय मांग बढ़ी है और कई देश इन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक, शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि विदेशी प्रतिनिधिमंडल लगातार पाकिस्तान से संपर्क में हैं। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि किस मॉडल के लड़ाकू विमान की मांग ज्यादा है।

पाकिस्तान फाइटर जेट डील: चर्चा के केंद्र में JF-17 थंडर

सरकारी बयान भले ही सामान्य रहा हो, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में JF-17 थंडर फाइटर जेट को लेकर खास चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6 मुस्लिम देश इस विमान को खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं, जिनमें

  • बांग्लादेश
  • इंडोनेशिया
  • सऊदी अरब
  • सूडान
  • लीबिया
  • इराक

शहबाज शरीफ के बयान के बाद इन अटकलों को और बल मिला है।

पाकिस्तान फाइटर जेट डील: इंडोनेशिया, बांग्लादेश और सऊदी अरब से बातचीत आगे बढ़ी

रॉयटर्स के अनुसार, 12 जनवरी को इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू से मुलाकात की थी। इस दौरान करीब 40 JF-17 फाइटर जेट्स की खरीद पर बातचीत हुई। बांग्लादेश के अखबार डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान और बांग्लादेश के वायुसेना प्रमुखों के बीच JF-17 को लेकर शुरुआती बातचीत हो चुकी है। हालांकि, अब तक किसी औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर नहीं हुए हैं।

Also Read-Indian Coast Guard News: भारतीय समुद्री सीमा में घुसी पाकिस्तानी नाव जब्त, कोस्ट गार्ड ने 9 क्रू मेंबर को पकड़ा 

 सऊदी अरब से संभावित सौदा

रॉयटर्स की एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने 7 जनवरी को सऊदी अरब से भी JF-17 की बिक्री को लेकर चर्चा की थी। बताया जा रहा है कि यह सौदा सऊदी अरब से मिले 2 अरब डॉलर के कर्ज से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने अब तक सऊदी अरब या लीबिया के साथ किसी डील की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Also Read-अफगानिस्तान में तालिबान सरकार पर संकट: इंटरनेट बैन से उजागर हुई अंदरूनी लड़ाई

 पहले से इन देशों के पास हैं JF-17

रॉयटर्स की 9 जनवरी की रिपोर्ट के अनुसार, बीते एक दशक में कई देशों ने JF-17 थंडर में रुचि दिखाई है। फिलहाल यह फाइटर जेट पहले से ही नाइजीरिया म्यांमार अजरबैजान की वायुसेनाओं में शामिल है।

 लीबिया और सूडान से बड़ी डील का दावा

अल-जज़ीरा के मुताबिक, दिसंबर 2025 में पाकिस्तान ने लीबिया के विद्रोही गुट, लीबियन नेशनल आर्मी (LNA) के साथ करीब 4 अरब डॉलर में एक दर्जन से ज्यादा JF-17 बेचने का समझौता किया था। इसे पाकिस्तान के इतिहास की सबसे बड़ी हथियार डील बताया गया।

Also Read-Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी के दिन इस तरह से करें विश, मिलेगी विष्णु भगवान की कृपा!

 

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous:   ED अफसरों पर FIR पर सुप्रीम कोर्ट की रोक: I-PAC रेड पर कहा—जांच में राजनीति न घुसाएं, ममता सरकार को नोटिस
Next: अफगानिस्तान में तालिबान सरकार पर संकट: इंटरनेट बैन से उजागर हुई अंदरूनी लड़ाई

Related Stories

 CNG PNG Prices May Rise in India
  • Top Story
  • देश-विदेश

CNG-PNG महंगी होने की आहट: कतर में गैस प्रोडक्शन बंद, भारत की 40% सप्लाई घटी

Shital Sharma March 4, 2026
New Picture
  • Top Story
  • देश-विदेश

दुबई में अमेरिकी दूतावास पर हमला, श्रीलंका के पास भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत को डुबोया

Shital Sharma March 4, 2026
जगन्नाथ मंदिर खजाना
  • Top Story
  • देश-विदेश

48 साल बाद खुलेगा जगन्नाथ मंदिर का खजाना, RBI की निगरानी में 25 मार्च से गिनती

Narendra Singh March 4, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विपरीत परिस्थितियों में समाधान की राह निकाली है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • CNG-PNG महंगी होने की आहट: कतर में गैस प्रोडक्शन बंद, भारत की 40% सप्लाई घटी
  • दुबई में अमेरिकी दूतावास पर हमला, श्रीलंका के पास भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत को डुबोया
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा: वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा को तैयार हैं प्रदेश के युवा….
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • होली मनाने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, युवक की मौत, बहन गंभीर
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.