Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • खेल की दुनिया
  • PAK vs BAN T20 Series 2025: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर 3-0 से जीती टी-20 सीरीज…
  • खेल की दुनिया

PAK vs BAN T20 Series 2025: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर 3-0 से जीती टी-20 सीरीज…

Hema Gupta June 2, 2025

PAK vs BAN T20 Series 2025: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर तीसरे और अंतिम मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया। यह मैच रविवार को गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेले गया।

Read More: Preity Zinta MI vs PBKS Qualifier 2: पंजाब की जीत पर खुशी से झूमीं प्रीति जिंटा, वीडियो वायरल…

PAK vs BAN T20 Series 2025: 3 साल बाद घरेलू मैदान पर टी-20 सीरीज में जीत…

पाकिस्तान की यह जीत कई मायनों में खास रही। यह टीम की घरेलू मैदान पर तीन साल बाद पहली टी-20 सीरीज जीत है। इससे पहले पाकिस्तान ने 2021 में वेस्टइंडीज को हराया था। इसके बाद लगातार चार घरेलू सीरीज में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार टीम ने पहले मैच में 37 रन और दूसरे में 57 रन से जीत दर्ज की, और तीसरे मैच में 7 विकेट से फतह हासिल की।

बांग्लादेश ने रखा था 197 रनों का लक्ष्य…

तीसरे मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। ओपनर परवेज हुसैन इमोन ने शानदार 66 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी 34 गेंदों की पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए। तंजीद हसन ने भी अहम योगदान देते हुए 42 रन बनाए।

पाकिस्तान ने 17.2 ओवर में किया लक्ष्य हासिल…

जवाब में पाकिस्तान ने आक्रामक अंदाज में लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 17.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 197 रन बना डाले। युवा बल्लेबाज मोहम्मद हारिस ने तूफानी अंदाज में नाबाद शतक जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 46 गेंदों में 107 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 232.61 का रहा।

आपको बता दें कि, अपने करियर के इस अहम मुकाबले में नाबाद शतक जड़ने वाले मोहम्मद हारिस को “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया। उनकी पारी की बदौलत पाकिस्तान ने सीरीज को आसानी से अपने नाम किया।

सैम अयूब ने भी दिखाया दम..

मोहम्मद हारिस का साथ देने के लिए ओपनर सैम अयूब ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 29 गेंदों में 45 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी ने बांग्लादेशी गेंदबाजी की कमर तोड़ दी।

बांग्लादेश के गेंदबाजों का फीका प्रदर्शन..

बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा। मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट लिए, जबकि तंजीम हसन को एक विकेट मिला। बाकी गेंदबाज पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर कोई दबाव नहीं बना सके।

पाकिस्तानी गेंदबाजों ने भी निभाई अहम…

बांग्लादेश की पारी को 196 रन तक सीमित करने में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भी अहम योगदान दिया। हसन अली और अब्बास अफरीदी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। वहीं, फहीम अशरफ और शादाब खान को 1-1 सफलता मिली।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: झारखंड: 5 साल के सोनामनी सबर की दुर्लभ चर्म रोग से जंग, सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान
Next: द्वारका: खंभालिया में अवैध निर्माण पर बुलडोजर, तेली और घी नदी के किनारे तोड़फोड़

Related Stories

Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
MS Dhoni Ranchi Plot Controversy
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • झारखंड

MS Dhoni Ranchi Plot Controversy: M.S.Dhoni पर लगे गंभीर आरोप, झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने भेजा नोटिस!

Hema Gupta February 28, 2026
Ravi Shatri Stand In Mumbai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ravi Shastri Stand In Mumbai: भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री को दिया जाएगा खास सम्मान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.