Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Pakistan bans Indian Songs: पाकिस्तान ने भारतीय गानों पर लगाया प्रतिबंध…
  • एंटरटेनमेंट

Pakistan bans Indian Songs: पाकिस्तान ने भारतीय गानों पर लगाया प्रतिबंध…

Hema Gupta May 2, 2025

Pakistan bans Indian Songs: पहलगाम आतंकी हमले के बाद लोगो के अंदर काफी दुख और आक्रोश देखने को मिला, जिसके बाद भारत सरकार ने भी पकिस्तान को लेकर कई बड़े फैसले किए। फिर पकिस्तानी कलाकारो की फिल्म को बैन कर दिया गया। हानिया का डेब्यू और फवाद की अबीर गुलाल फिल्म रिलीज रोक लगा दी गई। और पकिस्तान के कई सेलेब्स का अकाउंट भी इंडिया में ब्लॉक कर दिया गया। इसके साथ ही भारत में 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इससे नाराज होकर पकिस्तान ने भी भारतीय गायको के गानों पर रोक लगा दी।

Read More: Sonu Nigam Angry at Fan: बीच कॉन्सर्ट में फैन पर भड़के सोनू निगम! जीनिए वजह…

PBA ने लिया फैसला, भारतीय गानों पर लगाया रोक…

भारत में पाकिस्तानी कलाकारो के बैन के बाद पाकिस्तान ने 1 मई, गुरुवार को देशभर के एफएम रेडियो स्टेशनों पर भारतीय गानों के प्रसारण पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस फैसले की पुष्टि पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (PBA) के महासचिव शकील मसूद ने की। उन्होंने बताया कि यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

पाकिस्तान सूचना मंत्री ने PBA के फैसले की सराहना…

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (PBA) के फैसले की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि- ‘PBA का यह देशभक्ति से प्रेरित कदम बेहद सराहनीय है और यह पूरे देश की एकजुटता को दर्शाता है।’

उन्होंने आगे कहा कि…

‘पाकिस्तान के एफएम स्टेशनों पर भारतीय गानों पर प्रतिबंध लगाना इस बात का प्रतीक है कि ऐसे कठिन समय में हम सभी राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने और अपने मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट हैं।’

Pakistan bans Indian Songs: पाकिस्तान में भारतीय गानों की लोकप्रियता…

आपको बता दें कि, पाकिस्तान में भारतीय गाने खासतौर पर लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश जैसे दिग्गज गायकों के गीत बेहद पसंद किए जाते हैं। एफएम रेडियो स्टेशनों पर इन गानों का रोजाना प्रसारण आम बात थी, लेकिन अब इस पर रोक लगा दी गई है।

भारत में पकिस्तानी एक्टर के अकाउंट को किया ब्लॉक…

सरकार ने पकिस्तानी कलाकारो को बैन करने के बाद कई पकिस्तान के जाने- माने कलाकारो जैसे- माहिरा खान, हानिया आमिर, अली जफर, माया अली, सजल अली, आयजा खान, इकरा अजीज, सनम सईद जैसे लोकप्रिय कलाकारों के अकाउंट्स ‘लीगल रिक्वेस्ट’ के चलते रिस्ट्रिक्ट कर दिए गए हैं।

Pakistani Actors Accounts Blocked

आपको बता दें कि, अब जब भी कोई इंडियन यूजर इन पाकिस्तानी एक्टर्स के सोशल मीडिया अकाउंट खोलने की कोशिश करता है, तो मैसेज आता है कि- “यह अकाउंट भारत में उपलब्ध नहीं है। लीगल रिक्वेस्ट के चलते इसे रिस्ट्रिक्ट किया गया है।”

पकिस्तान के इन कलाकारो के अकाउंट नहीं हुए ब्लॉक..

जहां कई पकिस्तानी कलाकारो के अकाउंट को डिसेब्लड कर दिया गया। तो वहीं कुछ मशहूर एक्टर के अकाउंट अब भी दिखाई दे रहें।

जिनके अकाउंट इंडिया में दिख रहें है, वो फवाद खान, आतिफ अशलम, मवारा हौकेन, वहाज अली, महविश हयात, हिंदी मीडियम की सबा कमर जैसे कलाकारों का अकाउंट अब भी देखा जा सकता है।

कई पकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स भी हुए ब्लॉक..

एक्टर के बैन के बाद अब पकिस्तान के कई यूट्यूब अकाउंट को भी ब्लॉक कर दिया गया है, जिसमें पकिस्तानी सीरियल देखे जा सकते थे। इंडिया में बहुत से लोग पकिस्तानी सीरियल के दिवाने थे लेकिन गृहमंत्रालय के आदेश के बाद कुछ यूट्यूब चैनल बंद कर दिये गए। इनमें ‘ARY डिजिटल’ और ‘हम टीवी के यूट्यूब चैनल’, ‘द पकिस्तान रेफरेंस’ जैसे 16 चैनल शामिल हैं।

Pakistan bans Indian Songs: पाक कलाकारों पर पुराना विवाद फिर से गरमाया…

2016 के उरी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन कर दिया गया था, जिसके बाद एक्टर्स को कई फिल्में छोड़नी पड़ी थी। फिर 2023 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस बैन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कलाकारों को राजनीतिक तनाव की सजा नहीं दी जानी चाहिए। इसके बाद कुछ पाक कलाकारों को फिर से हिंदी फिल्मों में मौका मिला।

पाक कलाकारों के साथ काम किया, होगा देशद्रोह का मुकदमा…

FWICE (फिल्म फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एम्प्लॉयज) ने हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर चेतावनी दी, कि अगर कोई भी भारतीय पाक कलाकारों के साथ काम करेगा, तो उस पर देशद्रोह का केस दर्ज किया जाएगा और उसे इंडस्ट्री से बैन कर दिया जाएगा।

पाकिस्तान में भी ‘अबीर गुलाल’ बैन…

जहां भारत को फवाद खान से आपत्ति है, वहीं पाकिस्तान के डिस्ट्रीब्यूटर वाणी कपूर की उपस्थिति को लेकर फिल्म की रिलीज से पीछे हट रहे हैं। पाकिस्तान के वरिष्ठ डिस्ट्रीब्यूटर सतीश आनंद ने सियासत डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि मौजूदा माहौल में यह फिल्म रिलीज करना समझदारी नहीं होगी। उनके अनुसार, इस बैन से फिल्ममेकर्स को काफी नुकसान झेलना पड़ेगा। पहलगाम हमले के बाद इस फिल्म को रिलीज करने का समय पहले से ही बेहद खराब चुना गया था।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: GT vs MI Vaibhav: राजस्थान टीम प्लेऑफ से बाहर, चाहर की चलाकी वैभव हुए आउट!
Next: INDORE : डॉग कालू के लिए लोग कराएंगे मुंडन

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.