Pakistan Baluchistan : पाकिस्तानी सेना के 18 जवान शहीद
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थानीय लोग सेना और पुलिस की बर्बरता के खिलाफ गुस्से में हैं, जिसके कारण यहां सेना और बलूच विद्रोहियों के बीच लगातार खूनी झड़पें हुई हैं। इसी क्रम में सेना और विद्रोहियों के बीच भीषण झड़प हुई है, जिसमें पाकिस्तानी सेना के 18 जवान शहीद हो गए हैं। झड़पों में 23 विद्रोही भी मारे गए। इसके अलावा हाईवे पर भी बलूचों ने कब्जा कर लिया है, जिसकी वजह से सेना बेबस हो गई है।
सरकार-सेना के विरोध में हैं बलूच लोग
Pakistan balochistan : अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अक्सर हिंसक घटनाएं होती रहती हैं। बलूचिस्तान के लोग शाहबाज शरीफ सरकार, पाकिस्तानी सेना और स्थानीय पुलिस की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। बताया जाता है कि हाल ही में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के बीच हुई झड़प अब तक की सबसे बड़ी घटना है।
Read More:-Canada PM: कनाडा की पीएम बनने की रेस में 3 महिलाएं, इसमें भारतीय मूल की रूबी भी शामिल
Pakistan balochistan : विद्रोहियों ने मुख्य राजमार्ग पर बैरिकेड लगा दिए हैं
पश्चिमोत्तर बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों ने हाईवे पर कब्जा कर लिया और बैरिकेड लगा दिए, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना हाईवे को मुक्त कराने पहुंच गई। सेना और विद्रोहियों के बीच भीषण झड़प हुई, जिसमें अर्धसैनिक बल के 18 जवान और 23 विद्रोही मारे गए। पाकिस्तानी सेना ने कहा, ‘उग्रवादियों ने बलूचिस्तान प्रांत के कलाल जिले में एक प्रमुख राजमार्ग पर अवरोधक लगाए थे, जिसके बाद हमारी सेना वहां पहुंच गई और वहां एक मुठभेड़ शुरू हो गई। यह इलाका अफगान सीमा से सटा हुआ है।
जालौन : महाकुंभ को लेकर प्रशासन अलर्ट
बीएलए ने ली हमले की जिम्मेदारी
पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘हमारे सुरक्षा बल के जवान हाईवे से बैरिकेड हटाने में सफल रहे हैं। इस ऑपरेशन में 18 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं। जवानों ने 23 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।