पाकिस्तान का फैसला भारत के सैन्य अभ्यास ‘त्रिशूल’ से जोड़ा गया
पाकिस्तान ने भारत के सैन्य अभ्यास ‘त्रिशूल’ के शुरू होने से पहले एहतियातन बड़ा कदम उठाया है। पाकिस्तानी एविएशन अथॉरिटी ने शनिवार को NOTAM (Notice to Airmen) जारी करते हुए 28 और 29 अक्टूबर को अपने मध्य और दक्षिणी एयरस्पेस को बंद कर दिया है। यह इलाका भारत के राजस्थान और गुजरात सीमा से सटा हुआ है। अब दो दिन तक इस क्षेत्र में कमर्शियल उड़ानें नहीं जा सकेंगी। पाकिस्तान ने इस कदम की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई, लेकिन रक्षा विशेषज्ञ इसे भारत के बड़े सैन्य अभ्यास से जोड़कर देख रहे हैं।

क्या है भारत का ‘त्रिशूल’ अभ्यास?
भारत ने पाकिस्तान सीमा से सटे थार रेगिस्तान और सर क्रीक क्षेत्र में 12 दिन का संयुक्त सैन्य अभ्यास घोषित किया है। यह अभ्यास 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगा। इसमें भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के 30 हजार से अधिक जवान शामिल होंगे। रक्षा विश्लेषकों के मुताबिक यह पिछले कुछ वर्षों का सबसे बड़ा मल्टी-डोमेन वॉर गेम है, जो 28 हजार फीट ऊंचाई तक संचालित होगा।
बॉर्डर पर हाई अलर्ट
अभ्यास जैसलमेर से कच्छ तट तक आयोजित होगा। पाकिस्तान बॉर्डर पर सेना की मूवमेंट बढ़ी। कुछ क्षेत्रों में फ्लाइट रूट बदले जा सकते हैं। सेना टैंक ऑपरेशन और डीप स्ट्राइक मिशन का अभ्यास करेगी।
हाई-टेक हथियारों की होगी टेस्टिंग
इस अभ्यास में भारत इस्तेमाल करेगा अर्जुन और टी-90 टैंक, हॉवित्जर तोपें,अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर, UAV (ड्रोन), प्रिसिशन मिसाइलें, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, एंटी-ड्रोन तकनीक

सर क्रीक विवाद फिर चर्चा में
हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात दौरे पर सर क्रीक सीमा विवाद का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था – “पाकिस्तान की नीयत में खोट है, अगर उसने हिमाकत की तो उसे करारा जवाब मिलेगा।”
Read More:- बस एक गलती…और पूरी ज़िंदगी पछताना पड़ा, जानिए क्यों रिश्तों को समझना सबसे ज़रूरी है
