Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • PAK vs UAE Asia Cup 2025: दुबई में होगा करो या मरो का मुकाबला, सुपर-4 की रेस होगी तय!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK vs UAE Asia Cup 2025: दुबई में होगा करो या मरो का मुकाबला, सुपर-4 की रेस होगी तय!

Hema Gupta September 17, 2025

PAK vs UAE Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का 10वां मुकाबला पाकिस्तान और UAE के बीच 17 सितंबर यानि की आज खेला जाएगा। यह मैच रात 8 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

Read More: IND vs PAK World Championship: वर्ल्ड चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के बीच होगा रोमांचक मुकाबला!

आपको बता दें कि, दोनों टीमों ने एशिया कप 2025 में 2-2 मैच खेले है, जिसमें दोनों को 1-1 मैच में जीत मिली तो 1-1 मैच में हार का सामना करना पड़ना। आज की जीत के साथ तय होगा कि दोनों में से कौन सी टीम सुपर – 4 के लिए क्वालिफाई करेगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड…

UAE अब तक T-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान को कभी नहीं हरा सका है। दोनों के बीच कुल 3 मुकाबले हुए हैं और सभी मैंचो में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है। हाल हि में हुए T-20 ट्राई सीरीज में पाकिस्तान ने 171 रन डिफेंड कर UAE को 31 रनों से हराया था।

दुबई स्टेडियम का रिकॉर्ड..

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक 97 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इनमें 50 बार चेज करने वाली टीम जीती है और 47 बार रन डिफेंड करने वाली टीम सफल रही है। यहां आखिरी मैच श्रीलंका और हांगकांग के बीच खेला गया था, जिसे श्रीलंका ने 18.5 ओवर में जीत लिया था।

🚨 PAKISTAN TO STAY IN ASIA CUP 🚨

– Pakistan vs UAE will be played as scheduled.

– Andy Pycroft will not supervise Pakistan’s matches in the Asia Cup. (ARY News) pic.twitter.com/4RMrfmdWlF

— Sheri. (@CallMeSheri1_) September 17, 2025

PCB और रेफरी विवाद…

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को लेकर आपत्ति जताई है। पाकिस्तान का आरोप है कि भारत-पाक मैच (14 सितंबर) के बाद भारतीय खिलाड़ियों के हाथ न मिलाने पर रेफरी ने कोई एक्शन नहीं लिया। PCB ने ICC से पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी, लेकिन यह डिमांड रिजेक्ट कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक, आज के मैच से पाइक्रॉफ्ट को आराम दिया जा सकता है।

🚨 PCB high-level meeting concludes — good news for fans is that 🇵🇰 Pakistan will play the match against UAE after its demand to remove Andy Pycroft is fulfilled, sources confirm. #AsiaCup2025 #PAKvUAE#AsiaCup#HandshakeControversy pic.twitter.com/94sUyXi30d

— Shakeel Khan Khattak (@ShakeelktkKhan) September 16, 2025

विवाद की वजह…

14 सितंबर को भारत-पाक मुकाबले के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। PCB ने दावा किया है कि रेफरी ने भारतीय टीम के दबाव में यह स्थिति बनने दी। इसी कारण पाकिस्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस तक रद्द कर दी थी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI

पाकिस्तान

सलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।

UAE

मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, मुहम्मद रोहिद खान, मुहम्मद जवादुल्लाह, जुनैद सिद्दकी।

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: BAN vs AFG ASia Cup 2025: तंजीद के अर्धशतक और गेंदबाजों के दम पर बांग्लादेश की अफगानिस्तान पर रोमांचक जीत!
Next: PM Mitra Park: प्रधानमंत्री मोदी धार में रखेंगे पीएम मित्रा पार्क की आधारशिला, मिलेगा 3 लाख रोजगार

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.