PAK Vs SL T20 WC 2026: T-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज में श्रीलंका और पाकिस्तान का आमना – सामना होगा। पाकिस्तान के लिए आज का मैच जीतना जरुरी। हारा तो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा। यह मैच मैच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच 28 फरवरी यानी की आज शाम 7 बजे से शुरु होगा। मैच के आधे घंटे पहले 6.30 बजे टॉस किया जाएगा।
बता दें कि, अगर पाकिस्तान टीम को सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो जीत ही बस नहीं बल्कि अच्छे रन रेट से जीतना जरुरी है। आज के मैच में पाक को करीब 64 रनों से जीत हासिल करना होगा।
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच हेड टू हेड
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच अब तक T20 इंटरनेशनल मैच में 29 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से पाकिस्तान ने 17 मैचों में बाजी मारी वहीं 12 मैचों में श्रीलंका ने जीत हासिल की।

कहां देख सकते हैं मैच?
सुपर-8 स्टेज का श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच मुकाबला आज होगा। इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
श्रीलंका
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस/कमिल मिशारा (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, चरिथ असलंका, दसुन शनाका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।
पाकिस्तान
साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक।
