PAK Vs SL T20 WC 2026: T-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन फिर भी पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सका। यह मैच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 28 फरवरी को खेला गया, जिसमें श्रीलंका टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गवांकर 212 रन बनाए, वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गवांकर 207 रन बनाए। इसी के साथ टीम को हार का सामना करना पड़ा।
बता दें कि, इस मैच के रिजल्ट के साथ दोनों ही टीमें सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं।
वर्ल्डकप से बाहर होने पर अबरार के छलके आंसू
पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सका और वो वर्ल्ड कप से बाहर हो गया। मैच खत्म होने के बाद अबरार रोते हुए दिखाई दिए। उन्होंने अपनी आखें बंद कर उसे दोनों हाथों से ढंक लिया था।

फरहान ने तोड़ा विराट का रिकॉर्ड
पाकिस्तान की ओर से खेल रहे साहिबजादा फरहान ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने इस सीजन में 6 पारियां खेली , जिसमें टोटल 383 रन बनाकर टॉप स्कोरर बन गए। इसके पहले विराट कोहली ने 2014 में 6 पारियां खेलकर 319 रन का स्कोर अपने नाम किया था।

कप्तान की दमदार पारी फिर भी श्रीलंका को नहीं मिली जीत
श्रीलंका की ओर से कप्तान दासुन शनाका ने 31 गेंद पर 2 चौके और 8 छक्के की मदद से 76 रनों की नाबाद पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्हें जीत के लिए आखिरी ओवर में 28 रन चाहिए थे , उन्होंने 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 22 रन बना लिए, लेकिन 2 डॉट बॉल गई, जिसकी वजह से टीम को 5 रन से हार मिली।

इसके बाद कप्तान काफी निराश भी नजर आएं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
श्रीलंका
पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, पवन रत्नायके, कामिंडु मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका।
पाकिस्तान
साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), ख्वाजा नाफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद और उस्मान तारिक।
