Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • कैमरा उठाया तो लाठी मिली: पाक प्रेस क्लब पर हमला, जब सच्चाई बोलने की सजा मिली
  • Top Story
  • देश-विदेश

कैमरा उठाया तो लाठी मिली: पाक प्रेस क्लब पर हमला, जब सच्चाई बोलने की सजा मिली

Shital Sharma October 3, 2025

पाकिस्तानी पत्रकारों की चीख बन गई पूरी दुनिया की आवाज़

Pak Police Attacks Journalists During PoK Protest in Islamabad

Pak Police Attacks Journalists During Protest: आपकी आवाजें ही हमें जनता तक पहुंचाती हैं…ये बात गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने पत्रकारों से माफी मांगते हुए कही थी। लेकिन जब वो शब्द बोले जा रहे थे, उसी वक्त किसी रिपोर्टर के मोबाइल पर एक क्रैक था, किसी फोटोग्राफर के माथे पर पट्टी।

इस्लामाबाद के प्रेस क्लब, जो कभी लोकतंत्र की आवाज़ का गढ़ माना जाता था, वहां पुलिस बूटों की धमक, लाठियों की गूंज और कैमरों की चीख सुनाई दी।

Pak Police Attacks Journalists During Protest: घटना जिसने हिला दिया मीडिया का भरोसा

गुरुवार को, PoK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में चल रहे इंटरनेट ब्लैकआउट और सरकारी अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कुछ नागरिक प्रेस क्लब के बाहर जमा हुए थे। इनमें कई पत्रकार भी शामिल थे—जिनका कसूर सिर्फ इतना था कि वे सच दिखा रहे थे। फिर पुलिस आई।

वो ना सिर्फ प्रदर्शनकारियों को घसीटती हुई अंदर ले गई,

बल्कि कैफेटेरिया में बैठे उन पत्रकारों को भी पीटा, जो सिर्फ चाय पी रहे थे या खबर टाइप कर रहे थे। एक फोटोग्राफर का कैमरा तोड़ा गया, एक रिपोर्टर के सिर पर लाठी मारी गई, और कई के मोबाइल फर्श पर फेंककर कुचले गए।

पुलिस की सफाई और सरकार की खामोशी

पुलिस का बयान शर्मनाक था

गलती से पत्रकारों पर लाठियां चल गईं…

क्या आज़ाद देश में ये स्पष्टीकरण काफी है? क्या जो पत्रकार अब ICU में हैं, उनकी गलती सिर्फ ये थी कि उन्होंने कैमरे का बटन दबा दिया? गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने मामले की जांच का आदेश तो दे दिया, लेकिन पत्रकार समुदाय का भरोसा टूट चुका है। ये सिर्फ हमला नहीं था  ये प्रेस की रीढ़ तोड़ने की कोशिश थी।

Pak Police Attacks Journalists During Protest: PoK की लपटें, इस्लामाबाद की सड़कों तक

इस हमले की जड़ें PoK के जनविरोध से जुड़ी हैं, जहां लोग लगातार बिजली, आटे, और बुनियादी सुविधाओं पर मिल रही सब्सिडी के कटौती के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं। 38 मांगों की एक सूची लेकर लोग मुजफ्फराबाद की ओर मार्च कर रहे हैं। इनमें से कुछ मांगे ऐसी हैं जो पाकिस्तान की कथित लोकतांत्रिक छवि पर तमाचा हैं:

  • PoK की विधानसभा की 12 रिजर्व सीटें खत्म करना

  • बिजली परियोजनाओं में लोकल लोगों को हक देना

  • महंगाई से राहत के लिए सब्सिडी बहाल करना

Pak Police Attacks Journalists During Protest: ये कोई एक प्रेस क्लब की कहानी नहीं।

ये हर उस देश की कहानी है जहां सच बोलने पर लाठी मिलती है। जहां पत्रकारों को गलती से मार दिया जाता है, और कैमरे की आंखें फोड़ दी जाती हैं। पर क्या सच्चाई मिट सकती है? शायद नहीं।

इस्लामाबाद की वो दोपहर एक बात याद दिला गई जिस दिन पत्रकार डरने लगे, उस दिन जनता को बोलने का हक छिन जाता है। 

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: PoK में प्रदर्शन: पाकिस्तानी सेना की बर्बर कार्रवाई पर भारत की प्रतिक्रिया, 10-10 रुपए में बेची जा रही पाक सेना की वर्दी
Next:  करूर भगदड़ः विजय की पार्टी से हाईकोर्ट ने कहा ‘माफी तक नहीं मांगी, जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते’

Related Stories

Actress On Ali Khamenei Death
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!

Hema Gupta March 2, 2026
पीपुल्स यूनिवर्सिटी
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 

divya mistry March 2, 2026
Premier League Football 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!

Hema Gupta March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुरैना में TI के चोर के साथ मनाया जन्मदिन, थाने में आरोपी के कंधे पर बैठकर नाचे
  • महाकाल में अब हर आरती का दाम तय, श्रद्धालुओं में नाराज़गी
  • मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ. मोहन यादव शिखरधाम के भीलटदेव मंदिर पहुंचे
  • Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!
  • भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.