Pahalgam Update lashkar terrorist: कश्मीर में पहलगाम हमले से जुड़े लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादियों के घरों को सुरक्षा बलों ने बम से उड़ा दिया। त्राल में सुबह आसिफ शेख और अनंतनाग के बिजबेहरा में आदिल ठोकेर के घर सर्च ऑपेरशन चल रहा था। इन पर पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में आतंकवादियों की मदद की थी। वहीं, इस हमले में शामिल दूसरे स्थानीय आतंकी आसिफ शेख के घर को जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया.
आसपास छिपे है आतंकी
ऑपरेशन के दौरान दोनों घरों में एक्सप्लोसिव भी मिले थे। सुरक्षाबल बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रहे है। सुरक्षाबलों का अनुमान है कि आतंकी हमले को अंजाम देने के बाद आसपास कई छिपे हुए हैं। इसके चलते सर्च ऑपरेशन, हुमैन इंटेलीजेंस के साथ दूसरे तकनीकी सर्विलांस का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन में सेना को कुलगाम में एक बंकर भी मिला है।
Read More: Khushboo Patani On Pahalgam Attack: ‘अब प्रॉपर वॉर हो जानी चाहिए’- खुशबू पाटनी, वीडियो वायरल…
लश्कर का टॉप कमांडर ढेर
वहीं बांदीपोरा में चल रहे एनकाउंटर में एक आतंकवादी मारा गया है। आतंकी लश्कर का टॉप कमांडर बताया जा रहा है। इस ऑपरेशन में 2 जवान भी घायल हैं। आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद यहां शुक्रवार सुबह से ही सर्चिंग चल रही थी।
Pahalgam Update lashkar terrorist: पाक ने की फायरिंग
पाकिस्तानी सेना ने भी शुक्रवार सुबह LoC के कई इलाकों में फायरिंग की। भारतीय सेना ने तुरंत इसका जवाब दिया। बता दें कि, पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल आतंकवादियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की थी। हमले में 27 टूरिस्ट मारे गए थे, और 10 से ज्यादा घायल हैं।
