Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Pahalgam terror attack latest news and updates: पर्यटकों पर घातक हमला, 26 की मौत, लश्कर के टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश

Pahalgam terror attack latest news and updates: पर्यटकों पर घातक हमला, 26 की मौत, लश्कर के टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी

Ranu April 23, 2025

Pahalgam terror attack latest news and updates : आतंकियों ने पर्यटकों को बनाया निशाना, 26 की मौत

Pahalgam terror attack latest news and updates : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे हुए आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हमला पर्यटकों के लोकप्रिय स्थल बैसरन में किया गया, जो घने जंगलों और पहाड़ों से घिरा एक हरा-भरा मैदान है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आतंकी पुलिस की वर्दी में थे, जिससे भ्रम की स्थिति बनी रही।

लश्कर के फ्रंट ‘टीआरएफ’ ने ली जिम्मेदारी (Pahalgam terror attack on Indian tourists 2025 )

TRF claims responsibility for Pahalgam attack : इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के छद्म संगठन “द रेजिस्टेंस फ्रंट” (TRF) ने ली है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि आतंकी जम्मू के किश्तवाड़ से कोकेरनाग होते हुए बैसरन पहुंचे थे।

पुलवामा के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला

2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद यह कश्मीर घाटी में सबसे बड़ा और घातक आतंकी हमला माना जा रहा है। इस हमले ने घाटी में एक बार फिर दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव की तीखी प्रतिक्रिया

 

CM mohan yadav tweet on Pahalgam terror attack 
CM mohan yadav tweet on Pahalgam terror attack

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हमले को कायराना और घोर निंदनीय बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक जताते हुए कहा, इस अमानवीय कृत्य में कई निर्दोष लोगों की जान गई है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।

गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे श्रीनगर

मिली जानकारी के अनुसार हमले के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ हाई लेवल बैठक बुलाई। वे श्रीनगर पहुंचकर जमीनी हालात का जायजा ले रहे हैं। अमित शाह ने सख्त कार्रवाई के संकेत देते हुए कहा कि आतंकी चाहे जहां भी हों, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

Pm modi and amit shah reaction Jammu Kashmir terror attack
Pm modi and amit shah reaction Jammu Kashmir terror attack

पीएम मोदी का दौरा रद्द, ट्रंप से होगी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब का दो दिवसीय दौरा बीच में छोड़ भारत लौटने का फैसला लिया है। बतादे की इसके साथ ही यह भी जानकारी सामने आई है कि पीएम मोदी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी इस हमले को लेकर बातचीत करेंगे।

देश में आक्रोश, आतंक के खिलाफ एकजुटता का संदेश

इस जघन्य हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है। राजनीतिक दलों से लेकर आम जनता तक सभी ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है। सरकार की ओर से साफ कहा गया है कि कश्मीर को अशांत करने की कोई भी साजिश अब सफल नहीं होगी और आतंकियों को मुँहतोड़ जवाब मिलेगा।

पहलगाम हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जताया दुख

trump on kashmir Pahalgam terror attack
trump on kashmir Pahalgam terror attack

अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। हम मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के ठीक होने की प्रार्थना करते हैं। पीएम मोदी और भारत के लोगों को हमारा पूरा समर्थन और गहरी संवेदना है।

Jammu Kashmir Pahalgam tourist attack details : मरने वालों में से 26 के नाम आए सामने

घायल और मृतकों के नाम की सूची
= घायल और मृतकों के नाम की सूची

 

हमले में मारे गए 26 लोगों में से 16 के नाम सामने आ चुके हैं। इसमें एक नेपाल और एक साऊदी अरब का भी नागरिक है। इसके अलावा 10 घायल की सूची भी प्रशासन की ओर से जारी कर दी गई है

 

Watch Now :- Pahalgam Terror Attack | पहलगाम आतंकी हमला का एक और लाइव वीडियो | J&K

Read More:- Jammu And Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आंतकवादियों ने किया हमला..20 मौतों की आशंका,12 घायल 

About the Author

Ranu

Administrator

i am worked with many digital news portal as copy writer.

View All Posts

Post navigation

Previous: LSG vs DC IPL 2025: लखनऊ का टूटा सपना, दिल्ली ने 8 विकेट से हराया
Next: “aaj ka rashifal in hindi : 23 april 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | daily horoscope”

Related Stories

Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.