Pahalgam attack Pakistani celebrities Reaction: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस भीषण हमले में 27 निर्दोष लोगों की जान चली गई, जिसके बाद देशभर में शोक और गुस्से का माहौल है। आम जनता से लेकर सेलेब्रिटी तक हर कोई इस घटना की निंदा कर रहा है।
यहां तक की कुछ पाकिस्तानी एक्टर्स भी इस घटना की निंदा कर रहें हैं। कुछ दिन पहले हानिया आमिर और फवाद खान ने भी इस पर दुख और आक्रोश जाहिर किया था। इसके बाद माहिरा खान की भी प्रतिक्रिया आई।
Read More: Fawad Khan Film Boycott: फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ के बहिष्कार की मांग…
हालांकि पकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा ने शुरुआत में कोई रिएक्शन नहीं दिया था लेकिन हमले के 2 दिन बाद उन्होंने भी दुख और आक्रोश जाहिर किया, जिसके बाद लोग इन एक्ट्रेस और एक्टर को ट्रोल कर रहें हैं। लोगों ने कहा यह सिर्फ दिखावा?
Pahalgam attack Pakistani celebrities Reaction: 2 दिन बाद आई माहिरा खान की प्रतिक्रिया..
पहलगाम हमले के बाद कई सेलिब्रिटीज की प्रतिक्रियाएं आई। लेकिन ‘Raees’ फिल्म से पहचान बनाने वाली पकिस्तानी एक्ट्रेस का 2 दिन बाद रिएक्शन सामने आया है।
उन्होंने अपने स्टोरी में लिखा कि-
‘दुनिया में कहीं भी, किसी भी रूप में होने वाली हिंसा एक कायरतापूर्ण कृत्य है। पहलगाम में हुए हमले से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’
पहले उनकी प्रतिक्रिया नहीं आने पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे थे, तब जाकर उनका दो दिन बाद रिएक्शन सामने आया है।
यूजर ने कहा पकिस्तान के कलाकारो का करें बहिष्कार…
पहलगाम में अटैक के बाद लोगों में काफी गुस्सा भरा है, उनके अंदर दुख, आक्रोश है, जिसके चलते गुस्साए पकिस्तानी कलाकारो पर बैन लगाने की लगातार मांग करते नजर आ रहे हैं। दरअसल फवाद खान की ‘अबीर गुलाल’ फिल्म 9 मई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन हमले के बाद से ही सबके अंदर काफी गुस्सा है, ऐसे में एक्टर फवाद खान की फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दिया गया है।
हमले के बाद फवाद का रिएक्शन…

Pahalgam attack Pakistani celebrities Reaction: हानिया आमिर का डेब्यू कैंसल?
पकिस्तान की बेहद खूबसूरत दिखने वाली हानिया आमिर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थी, लेकिन जिस तरह के हालात हैं, उसे देखकर यही लगता है, कि उनका डेब्यू का सपना अधूरा ही रह जाएगा।
बताया जा रहा है, कि हानिया दिलजीत दोसांझ के साथ सरदार जी 3 फिल्म में नजर आने वाली थी। और हानिया भी अपने सोशल मीडिया के जारिए भारतीय लोगो से जुड़ने की कोशिश में लगी हुई थी, लेकिन फैंस इंम्प्रेस हुए या नही ये तो नही पता लेकिन अब लोग उनके बैन की मांग कर रहें हैं। और उनके साथ उनकी बॉलीवुड की पहली फिल्म पर रोक लगा दिया गया है।
पहलगाम हमले पर हानिया ने भी दिया था रिेएक्शन…

पाकिस्तानी एक्ट्रेस नादिया का एक्ट्रेस पर तंज…
नादिया ने हानिया की पीआर स्ट्रैटेजी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि- “हानिया अपना वक्त बर्बाद कर रही हैं। क्योंकि हम पहले भी ऐसा सब कुछ देख चुके हैं। सुना है कि जो फिल्म वह दिलजीत के साथ कर रही हैं, उसे लेकर पहले से ही बैन की मांग शुरू हो चुकी है। इतना समय बर्बाद करने के बजाय ये मेहनत कहीं और लगानी चाहिए।”


