Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Padmakar Shivalkar Death: 605 विकेट लेने वाले महान स्पिनर पद्माकर शिवलकर का निधन..
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Padmakar Shivalkar Death: 605 विकेट लेने वाले महान स्पिनर पद्माकर शिवलकर का निधन..

Hema Gupta March 4, 2025

Padmakar Shivalkar Death: भारत के धाकड़ गेंदबाज पद्माकर शिवालकर ने 84 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। मुंबई के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक माने जाने वाले शिवालकर के निधन से खेल जगत में गम का महौल है। पद्माकर शिवालकर का भारतीय क्रिकेट में योगदान अतुलनीय रहा। उनके गेंदबाजी कौशल और अभूतपूर्व रिकॉर्डों ने उन्होंनें अमिट छाप छोड़ी।

605 विकेट का शानदार रिकॉर्ड

पद्माकर शिवालकर ने अपने करियर में कुल 605 विकेट लिए। 1961-62 से 1987-88 तक के अपने फर्स्ट क्लास करियर में उन्होंने 124 मैच खेले और 19.69 की औसत से 589 विकेट लिए। इसके अलावा, उन्होंने 12 लिस्ट ए मैचों में 16 विकेट भी हासिल किए थे।

रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन

रणजी ट्रॉफी में शिवालकर ने 22 साल की उम्र में डेब्यू किया था और 48 साल की उम्र तक खेलना जारी रखा। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में कुल 361 विकेट हासिल किए और इसमें 11 बार मैच में 10 विकेट लेकर शानदार रिकॉर्ड बनाया था। उनके पूरे करियर में 13 बार 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड था, जो एक अद्वितीय उपलब्धि है।

2017 में मिला था ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार

शिवालकर को बीसीसीआई ने 2017 में सीके नायडू ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया था।

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा-

मुंबई क्रिकेट ने आज एक सच्चे दिग्गज को खो दिया है। पद्माकर शिवलकर सर का खेल में योगदान, खासकर अब तक के सबसे बेहतरीन स्पिनरों में से एक के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। मुंबई क्रिकेट पर उनका समर्पण, कौशल और प्रभाव अद्वितीय है। उनका निधन क्रिकेट जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

सुनील गावस्कर ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि-

सुनील गावस्कर ने पद्माकर शिवालकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह ‘कुछ अन्य की तुलना में भारतीय टीम में खेलने के अधिक हकदार थे’। शिवालकर ने घरेलू क्रिकेट में लंबे समय तक अपना दबदबा बनाए रखा था, मगर भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्‍यू नहीं कर पाए। गावस्कर ने शिवालकर के निधन पर एक इमोशनल मैसेज लिखा।

गावस्कर ने लिखा-

यह वाकई बहुत दुखद खबर है। कुछ ही समय में मुंबई क्रिकेट ने अपने दो दिग्गज खिलाड़ियों मिलिंद और पद्माकर को खो दिया है। यह दोनों कई जीत के सूत्रधार थे।

उन्होंने आगे कहा-

भारतीय कप्तान के तौर पर मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं नेशनल चयनकर्तााओं को ‘पैडी’ को टेस्ट टीम में शामिल करने के लिए राजी नहीं कर पाया। वह कुछ अन्य गेंदबाजों की तुलना में भारतीय टीम में शामिल होने के अधिक हकदार थे. आप इसे किस्मत कह सकते हैं।

Read More: IND vs AUS ICC Champion Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल आज..

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Union Ministers Daughter Molested : केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, 4 आरोपी गिरफ्तार 3 की तलाश जारी
Next: foreign woman gets lord jagannath tattoo: विदेशी महिला ने जांघ पर गुदवाया भगवान जगन्नाथ का टैटू, एफआईआर दर्ज 

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.