किसानों को मिलेगा उपज का इतना दाम

MP Dhan Kharidi: मध्य प्रदेश में खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के लिए धान की खरीदी आज से शुरू हो जाएगी. इस बार प्रदेश में किसानों से 45 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी. वहीं किसान सोमवार से शुक्रवार तक धान केंद्र में बेच सकते हैं.
MP Dhan Kharidi: आज से धान खरीद की शरुआत
मध्य प्रदेश में खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के लिए धान की खरीदी 2 दिसंबर से शुरू हो जाएगी. धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 और धान ग्रेड-ए का 2320 रुपये प्रति क्विंटल है. किसानों की एफएक्यू गुणवत्ता की उपज इन्हीं दरों पर खरीदी की जाएगी. धान की खरीदी 2 दिसंबर से 20 जनवरी 2025 तक किया जाएगा. उपार्जन सोमवार से शुक्रवार तक होगा.
MP Dhan Kharidi: 45 लाख मीट्रिक टन होगी धान की खरीदी
केन्द्र सरकार की ओर से निर्धारित मात्रा के अनुसार, समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 45 लाख मीट्रिक टन की जाएगी. गोदाम स्तर पर खाद्यान्न की गुणवत्ता का परीक्षण उपार्जन एजेंसी के गुणवत्ता सर्वेयर द्वारा स्टेक लगाने के पहले किया जाएगा. वहीं परिवहनकर्ता की ओर से उपार्जित खाद्यान्न का परिवहन समय-सीमा में नहीं करने पर पेनाल्टी की व्यवस्था साप्ताहिक रूप से की जाएगी.
MP Dhan Kharidi: 2 दिसंबर से 20 जनवरी 2025 धान की खरीदी
मध्य प्रदेश सरकार धान की खरीदी 2 दिसंबर से 20 जनवरी 2025 तक करेगी. वहीं किसान सोमवार से शुक्रवार तक केंद्र में धान बेच सकते हैं.
MP Dhan Kharidi: अवैध बिक्री रोकने के निर्देश
समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के बाद भुगतान कृषक पंजीयन के दौरान आधार नम्बर से लिंक बैंक खाते में किया जाएगा. धान उपार्जन अवधि के दौरान पड़ोसी राज्यों से उपार्जन केन्द्र पर लायी जाने वाली उपज की अवैध बिक्री को रोकने के लिए सभी जिले के कलेक्टर को निर्देश दिए गए हैं.
