Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बेकाबू कार ने 8 को रौंदा..हादसे में 5 की मौत, 3 घायल, दिवाली पर घर आया आरोपी इंजीनियर नशे में था
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

बेकाबू कार ने 8 को रौंदा..हादसे में 5 की मौत, 3 घायल, दिवाली पर घर आया आरोपी इंजीनियर नशे में था

himani Shrotiya October 25, 2025

Agar Car Accident: आगरा में शुक्रवार रात एक भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक इंजीनियर की बेकाबू कार ने डिलीवरी बॉय समेत 8 लोगों को रौंद दिया, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा न्यू आगरा थाने से कुछ दूरी पर नगला पुरी इलाके में हुआ।

बेकाबू कार ने 8 को रौंदा
बेकाबू कार ने 8 को रौंदा

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, हादसे वाली जगह के नजदीक चेकिंग की जा रही थी, जिसे देखकर कार चालक अंशुल गुप्ता घबरा गया। अंशुल ने मौके से भागने के लिए स्पीड 100 किमी/घंटा से अधिक कर दी। पहले उसने डिलीवरी बॉय को टक्कर मारी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद करीब 400 मीटर के दायरे में दो और जगहों पर 7 लोगों को रौंद दिया, जिसमें 4 और लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद उसकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
भीड़ ने अंशुल को पकड़ लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। बाद में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और पुलिस ने अंशुल को भीड़ से बचाकर थाने ले गई।

हादसे में 5 की मौत, 3 घायल
हादसे में 5 की मौत, 3 घायल

नोएडा में काम करता है आरोपी 

पुलिस ने बताया कि अंशुल गुप्ता, दयालबाग का रहने वाला है। वह नोएडा में एरिक्सन कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। अंशुल शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। वह दिवाली की छुट्टियों में अपने घर आया था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अंशुल शायद नशे में था। हादसे के समय गनीमत रही कि कार पलटने पर एयरबैग खुल गए, जिससे उसे गंभीर चोट नहीं आई।

आरोपी अंशुल गुप्ता
आरोपी अंशुल गुप्ता

Agar Car Accident: मृतकों की पहचान

हादसे में जिन लोगों की मौत हुई उनकी पहचान इस प्रकार है:

  • कमल
  • भानु प्रताप
  • कृष
  • बंटेश
  • बबली

तीन घायल लोग इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती हैं। उनके नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, लेकिन पुलिस ने बताया कि उनमें से दो की स्थिति गंभीर है।

हादसे में जिन लोगों की मौत हुई
हादसे में जिन लोगों की मौत हुई

कार के नीचे दबा रहा युवक

हादसे में एक युवक ने बताया कि वह करीब 10 मिनट तक कार के नीचे दबा रहा।उसने कहा कि उसकी जान हजारों लोगों के प्रयास से बची, जो तुरंत मदद के लिए जुटे। युवक ने पुलिस और स्थानीय लोगों की सराहना की, जिन्होंने समय रहते उसे बाहर निकाला।

Agar Car Accident: भीड़ का गुस्सा

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और उन्होंने अंशुल को पकड़कर पीटा।पुलिस को भारी मशक्कत के बाद उसे भीड़ से बचाना पड़ा। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति काबू में की।

Read More: Amreli NEWS: अमरेली सिविल अस्पताल में तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को कुचला, दो गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी।

अंशुल से पूछताछ 

शुरुआती रिपोर्ट्स में अंशुल पर नशे और तेज गति से वाहन चलाने का संदेह जताया गया है। इसके अलावा पुलिस ने यह भी जांच शुरू कर दी है कि हादसा जानबूझकर हुआ या दुर्घटना थी।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सरकार पर साधा निशाना,कोल्ड्रिफ कफ सिरप से बच्चों की मौत डिप्टी सीएम इस्तीफा दे
Next: Tulsi Vivah 2025 Date: किस दिन मनाया जाएगा तुलसी विवाह, जानिए सही तारीख और मुहूर्त…

Related Stories

CM Yogi Varanasi Visit
  • उत्तर प्रदेश

2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा

himani Shrotiya March 1, 2026
गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम
  • उत्तर प्रदेश

गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ

Rohan Umak March 1, 2026
Khamenei UP Connection
  • उत्तर प्रदेश

कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
  • ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल
  • 2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.