वानरों ने लगाई जिला जेलर की लंका!

the-monkeys-attacked-the-district-jailer

वानरों ने लगाई जिला जेलर की लंका!

By:

Ranu

वानरों ने लगाई जिला जेलर की लंका

उत्तराखंड के हरिद्वार में वानरों ने लगाई जिला जेलर की लंका दरअसल जिला जेल में रामलीला चल रही थी तो वहीं कैदी ही राम, लक्षमण और रावण समेत वानरों का रोल निभा रहे थे. सभी कैदी और जेल की सुरक्षा में तैनात गार्डस् भी इस कार्यक्रम का लुत्फ उठा रहे थे. इसी बीच जेल परिसर में निर्माण कार्य भी चल रहा था. तभी 2 कैदियों ने कुछ ऐसा कर दिया कि पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई. निर्माण कार्य की आड़ में दोनों कैदी जेल की दीवार पर सीढ़ी लगाकर फरार हो गए. अब उनकी तलाश की जा रही है.

दोनों कैदियों के भागने की घटना बीती रात यानी शुक्रवार रात की बतायी जा रही है. इस दौरान जेल परिसर में रामलीला का कार्यक्रम किया जा रहा था. हरिद्वार जेल से दो खूंखार कैदी फरार हो गए. कार्यक्रम के दौरान इधर माता सीता की खोज हो रही थी तो उधर दो कैदी दीवार फांद कर भाग निकले. सभी लोग रामलीला कार्यक्रम के दृश्यों में सराबोर थे और किसी को भी घटना का पता नहीं लग सका. इसके बाद गिनती के दौरान जैसे ही दोनों नहीं मिले तो तलाशी ली गई. निर्माण कार्य के पास दोनों दीवार पर सीढ़ी लगाकर फरार हो गये.

जेल से फरार हुए आरोपियों की पहचान रुड़की के रहने वाले पंकज और यूपी के गोंडा के रहने वाल राजकुमार के रूप में की गई है. ये दोनों सीढ़ी लगाकर दीवार लांघ गए. फरार हुए दोनों कैदी जघन्य अपराधों के दोषी हैं. घटना के बाद हड़कंप मच गया. आरोपियों की तलाश जारी है. जेल अधिकारियों का कहना है कि जेल स्टाफ के लापरवाही बरतने के कारण यह घटना घटी है. मामले में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

संबंधित सामग्री

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

राज्य

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

भोपाल के जीजी फ्लाईओवर जिसे हाल ही में डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्लाईओवर का नाम दिया गया, में गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

राज्य

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर के ग्रैंड स्पा सेंटर में पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में छापेमारी की, कई विदेशी महिलाओं सहित लोग हिरासत में लिए गए।

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप,तेज झटकों से कांपी धरती,कई इमारतें गिरीं

देश-विदेश

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप,तेज झटकों से कांपी धरती,कई इमारतें गिरीं

कोलंबिया के चोको डिपार्टमेंट में रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। USGS के अनुसार, गहराई 107 किमी थी, पर सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

राज्य

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

15 अगस्त के मद्देनजर पंजाब में सुरक्षा बढ़ाई गई है। अमृतसर सहित सीमावर्ती जिलों में पुलिस विशेष अलर्ट पर है।