इस खिलाड़ी के लिए देश नहीं पैसा जरूरी...

sports-news-today-trending-cricket-news-update

इस खिलाड़ी के लिए देश नहीं पैसा जरूरी...

By:

Ranu

इस खिलाड़ी के लिए देश नहीं पैसा जरूरी

कुछ समय से खिलाड़ियों की रुचि टी20 लीग में बढ़ती जा रही है. ज्यादा से ज्यादा टी20 लीग में खेलने के चलते कई स्टार खिलाड़ी अपने क्रिकेट बोर्ड की ओर से दिए जाने वाले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को छोड़ चुके हैं. पिछले दिनों ही न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ियों ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को छोड़ दिया था, जिसमें केन विलियमसन, डेवोन कॉनवे और फिन एलन जैसे खिलाड़ी शामिल थे. अब साउथ अफ्रीका के एक अहम खिलाड़ी ने भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को छोड़ने का फैसला लिया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है.

इस खिलाड़ी ने छोड़ा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर तबरेज शम्सी ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका के साथ अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से तुरंत प्रभाव से बाहर निकलने का फैसला लिया है. इसका मतलब है कि वह अब दुनिया भर में टी20 लीगों में बिना रोक-टोक के खेल पाएंगे. हालांकि वह साउथ अफ्रीका की ओर से खेलने के लिए भी उपलब्ध रहेंगे और बड़े टूर्नामेंट्स में खेलते नजर आएंगे.

तबरेज शम्सी ने अपने इस फैसले के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैंने घरेलू सीजन के दौरान अधिक लचीला होने के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर निकलने का फैसला किया है, जिससे मुझे सभी उपलब्ध अवसरों का पता लगाने और अपने परिवार का अच्छे तरीके से देखभाल करने का मौका मिलेगा. इससे प्रोटियाज के लिए खेलने की मेरी क्षमता या प्रेरणा पर किसी भी तरह से कोई असर नहीं पड़ेगा और जब भी मेरी जरूरत होगी मैं अपने देश के लिए खेलने के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा. वर्ल्ड कप को साउथ अफ्रीका में लाना हमेशा से मेरा सपना रहा है, और कोई भी फ्रैंचाइजी लीग मेरे देश के लिए खेलने से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं होगी.’

रोक-टोक के चलते छोड़ा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट?

माना जा रहा है कि टी20 लीग में क्रिकेट साउथ अफ्रीका के दखल के चलते तबरेज शम्सी ने ये फैसला लिया है. दरअसल, क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने उन्हें इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान में होने वाले पीएसएल से बाहर कर दिया था ताकि वे सीएसए टी20 चैलेंज में टाइटंस के लिए खेल सकें, जो अफ्रीका की घरेलू टी20 प्रतियोगिता है. इस फैसले के चलते शम्सी कराची किंग्स के लिए सिर्फ 4 मैच ही खेल सके थे और उन्हें बाकी छह मैचों के लिए मैच फीस से हाथ धोना पड़ा था. हाल ही में, सीपीएल के लिए दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था. उन्हें सीएसए पुरस्कार समारोह में शामिल के चलते सीपीएल के कुछ मैच छोड़ने पड़े थे. इस दौरान भी उन्हें कुछ मैचों की मैच फीस से हाथ धोना पड़ा था.

संबंधित सामग्री

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

राज्य

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में मूंग की खरीदी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गड़बड़ी के खिलाफ सख्त निर्देश दिए।

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल-विदिशा रोड को 4-लेन में उन्नत करने की 1758 करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव रखा है।

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

राज्य

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक पर्व के रूप में मनाने का निर्देश दिया, स्वतंत्रता दिवस और अन्य त्योहारों के लिए व्यापक तैयारियों की समीक्षा की।

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

राज्य

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में कम वर्षा की स्थिति की समीक्षा की और आपदा प्रबंधन के लिए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियों का आदेश दिया।

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।