ढाई साल की बच्ची के साथ रेप, तौलिए से ढककर ले गया आरोपी

saharsa-2-5-year-old-girl-raped-accused-took-away-with-towel

ढाई साल की बच्ची के साथ रेप, तौलिए से ढककर ले गया आरोपी

ढाई साल की बच्ची के साथ रेप तौलिए से ढककर ले गया आरोपी

Saharsa girl raped: सहरसा में ढाई साल की बच्ची के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसके शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए नाबालिग को भागलपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

तौलिए से ढककर ले गया आरोपी

डॉक्टर्स के मुताबिक, बच्ची का प्राइवेट डैमेज है, वहां गंभीर चोट के निशान हैं। काफी ब्लिडिंग भी हुई। परिजनों ने बताया, उनकी 4 बेटियां है। सबसे छोटी बेटी ढाई साल की है। दोपहर करीब 12 बजे सब घर में सोए हुए थे। बच्ची घर के दरवाजे के पास खेल रही थी। इसी दौरान गांव के दूसरे टोले का रहने वाला राजकुमार शर्मा आया और बच्ची को तौलिए से ढककर उठा ले गया।

[caption id="attachment_134950" align="alignnone" width="1059"]आरोपी गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार[/caption]

बेहोशी की हालत में मिली बच्ची

इसके बाद में गांव के एक व्यक्ति ने आकर बताया कि बच्ची घर से करीब एक किलोमीटर दूर बेहोशी की हालत में बांसबाड़ी में पड़ी है।  सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा बच्ची के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। इसके बाद बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।  सूटना पर पहुंची पुलिस ने गांव के ही आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पेशे से पेंटर का काम करता है। वहीं आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खुद को निर्दोष बताया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

Saharsa girl raped: प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें

सहरसा सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा, बच्ची के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आई, और काफी खून बहने से उसकी हालत नाजुक है। मंगलवार देर रात प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर भागलपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्ची का इलाज भागलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटनास्थल पर FSL टीम सबूत जुटा रही हैं।    

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चार नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

राज्य

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

अतीक अहमद के बेटे अबान का अंतिम संस्कार प्रयागराज में हुआ। अंतिम संस्कार में भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

दुबई ग्लोबल फाउंडेशन के प्रेसिडेंट ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को सितंबर 2026 में होने वाली निवेश मीटिंग का निमंत्रण दिया।

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण 20 दिन पहले बंद कर दी गई। 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की।

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

जुर्म गाथा

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक शिक्षिका की मौत से जुड़ी जांच में हत्या के संकेत मिले हैं। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है।