2025 WTC फाइनल के बाद रोहित लेंगे संन्यास? कोच ने किया बड़ा ऐलान

rohit-will-retire-after-2025-wtc-final

2025 WTC फाइनल के बाद रोहित लेंगे संन्यास? कोच ने किया बड़ा ऐलान

By:

Ranu

2025 wtc फाइनल के बाद रोहित लेंगे संन्यास कोच ने किया बड़ा ऐलान

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने इसी साल जून में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. इस ऐतिहासिक जीत के बाद रोहित शर्मा ने टी20I क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. वहीं, अब अगले साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है. टीम इंडिया इस बार भी फाइनल खेलने की बड़ी दावेदार है. ऐसे में सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद वनडे और टेस्ट से भी संन्यास ले सकते हैं. इसी बीच उनके बचपन के कोच दिनेश लाड ने बड़ा बयान दिया है.

रोहित शर्मा पर दिनेश लाड का बड़ा बयान

दिनेश लाड ने रोहित शर्मा के संन्यास लेने की अफवाहों को खारिज कर दिया है. दिनेश लाड ने दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए रोहित के संन्यास पर कहा, ‘मैं ये नहीं कह रहा हूं कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद रोहित शर्मा संन्यास का ऐलान कर देंगे, शायद वह ऐसा कर भी सकते हैं. क्योकि जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ रही है उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है टेस्ट से वह संन्यास ले सकते हैं. इसकी वजह यह भी हो सकता है कि वह वनडे क्रिकेट के लिए खुद को एक दम फिट रखना चाहते हो. हालांकि, मैं इस बारे में वादा करता हूं कि रोहित शर्मा 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे. रोहित जिस तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं वो अविश्वसनीय है.

2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित?

पिछले साल रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था. टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीते थे, लेकिन वह खिताब से एक जीत दूर रह गए थे. हालांकि कप्तान रोहित शर्मा ने 11 मैचों में 54.27 की औसत से 597 रन बनाए थे. वहीं, वनडे वर्ल्ड कप का अगला एडिशन अब 3 साल बाद यानी 2027 में खेला जाना है. इस हिसाब से अगले वर्ल्ड कप तक रोहित 39 साल के हो जाएंगे. टूर्नामेंट अगर सितंबर से नवंबर के बीच ही खेला जाता है तो वह 40 साल के हो जाएंगे. ऐसे में अगर रोहित को 2027 वर्ल्ड कप खेलना है तो उन्हें अपनी फिटनेस पर काफी काम करना पड़ेगा.

दिनेश लाड ने 2023 के फाइनल में मिली हार के बारे में बात करते हुए कहा, ‘फाइनल की हार के बाद रोहित नर्वस हो गए थे, लेकिन उन्हें देश के लिए खेलना था आपने देखा ही होगा कि वो अपने देश के लिए हमेशा खेलने के लिए तैयार रहते हैं. उन्होंने आगे भी देश के लिए खेलना है. उस दिन को छोड़ दे तो रोहित शर्मा में शुरू से ही आत्मविश्वास है, आपने देखा होगा कि पूरे वर्ल्ड कप में रोहित सकारात्मकता से बल्लेबाजी कर रहे थे, हार के बाद नर्वस तो हो गए थे क्योंकि वर्ल्ड कप का फाइनल मैच था सारे मैच जीत कर यहां तक आए थे. उस मुकाबले की सबसे बड़ी बात यह रही कि रोहित जल्दी आउट हो गए थे.’

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चार नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

राज्य

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

अतीक अहमद के बेटे अबान का अंतिम संस्कार प्रयागराज में हुआ। अंतिम संस्कार में भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

दुबई ग्लोबल फाउंडेशन के प्रेसिडेंट ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को सितंबर 2026 में होने वाली निवेश मीटिंग का निमंत्रण दिया।

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण 20 दिन पहले बंद कर दी गई। 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की।

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

जुर्म गाथा

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक शिक्षिका की मौत से जुड़ी जांच में हत्या के संकेत मिले हैं। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है।