पंजाब में ‘पुरस्कार नीति’ शुरू: गैंगस्टरों पर जनता के साथ वार

puraskaar-neeti

पंजाब में ‘पुरस्कार नीति’ शुरू: गैंगस्टरों पर जनता के साथ वार

पंजाब में ‘पुरस्कार नीति’ शुरू गैंगस्टरों पर जनता के साथ वार

puraskaar neeti: मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने ‘पुरस्कार नीति’ लागू कर एक अहम और ऐतिहासिक कदम उठाया है।इस नीति के तहत राज्य में वांछित अपराधियों व गैंगस्टरों की विश्वसनीय जानकारी देने वाले नागरिकों को इनाम दिया जाएगा। सरकार ने 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी कर दी है और ‘गैंगस्टरों ते वार’ प्रोजेक्ट के अंतर्गत एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 शुरू की गई है।

[caption id="attachment_147218" align="alignnone" width="1191"]पंजाब में पुरस्कार नीति शुरू पंजाब में पुरस्कार नीति शुरू[/caption]

puraskaar neeti: राशि देने का अधिकार दिया

सरकार ने पुलिस अधिकारियों को इनाम स्वीकृत करने की शक्तियां सौंपी हैं। एसएसपी को 1 लाख रुपये तक, पुलिस कमिश्नर/आईजी/डीआईजी को 1.5 लाख रुपये तक, स्पेशल डीजीपी/एडीजीपी को 2 लाख रुपये तक और डीजीपी को 2 लाख से अधिक राशि देने का अधिकार दिया गया है।

puraskaar neeti: जांचने के बाद ही इनाम दिया जाएगा

सूचना की सत्यता जांचने के बाद ही इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उसे किसी भी प्रकार का खतरा नहीं पहुंचने दिया जाएगा।इस अभियान का मकसद राज्य को अपराधमुक्त बनाना है।

अपराधमुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग दें

पुलिस ने अब तक 56,487 छापेमारी कर 19,894 गिरफ्तारियां की हैं, 851 घोषित गैंगस्टरों को पकड़ा है और 9,353 लोगों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे गुमनाम रूप से हेल्पलाइन पर जानकारी साझा करें और राज्य को अपराधमुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग दें।

संबंधित सामग्री

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

राज्य

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

गुमला जिले में बीमार मजदूर के परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल उपायुक्त को निर्देश दिए।

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी?  जानिए व्रत का महत्व

सनातन

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी? जानिए व्रत का महत्व

2026 में निर्जला एकादशी 25 जून को मनाई जाएगी, यह व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो साल भर की सभी एकादशियों के पुण्य के बराबर फल प्रदान करता है।