पंजाब सरकार ने पेश किया ₹2.60 लाख करोड़ का बजट; शिक्षा-स्वास्थ्य पर दिया ज़ोर

punjab-budget-govt-announces-budget-of-rs-2-60-lakh-crore-major-focus-laid-on-education-and-health

पंजाब सरकार ने पेश किया ₹2.60 लाख करोड़ का बजट; शिक्षा-स्वास्थ्य पर दिया ज़ोर

पंजाब सरकार ने पेश किया ₹260 लाख करोड़ का बजट शिक्षा-स्वास्थ्य पर दिया ज़ोर

Punjab budget: पंजाब विधानसभा में रविवार को प्रदेश के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹2,60,437 करोड़ का बजट पेश किया। बताते चलें कि यह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार के मौजूदा कार्यकाल का आखिरी बजट है, इसलिए राज्य के विभिन्न वर्गों की इस बजट से बड़ी उम्मीदें जुड़ी हुई थीं।

खास बात यह रही कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पेश किए गए इस बजट में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएँ की गईं. पंजाब सरकार ने महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 प्रोत्साहन राशि देने की योजना का ऐलान किया है, वहीं अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह दिए जाने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह बजट महिलाओं, बेटियों और बहनों के लिए एक ऐतिहासिक उपहार साबित होगा और इससे उनके आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।

[caption id="attachment_131923" align="alignnone" width="1200"]पंजाब CM मान पंजाब CM मान[/caption]

राजकोषीय संतुलन बनाये रखना पंजाब के लिए बड़ी चुनौती

वित्त मंत्री चीमा ने बताया कि राज्य के लिए कुल ₹2,60,437 करोड़ के व्यय का प्रस्ताव रखा गया है। बजट के अनुसार प्रभावी राजस्व घाटा जीएसडीपी का 2.06 प्रतिशत और राजकोषीय घाटा 4.08 प्रतिशत अनुमानित है। गौरतलब है कि सरकार के सामने बढ़ते कर्ज को नियंत्रित करते हुए राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना भी एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

शिक्षा क्षेत्र में ₹19,279 करोड़ का दिया गया प्रावधान

सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए ₹19,279 करोड़ के बजटीय प्रावधान की घोषणा की है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 7 प्रतिशत अधिक है। राज्य में शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए ‘सिखिया क्रांति 2.0’ पहल शुरू की गई है, जिसके तहत अगले छह वर्षों में ₹3,500 करोड़ खर्च कर शिक्षा प्रणाली को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए दीवारें, शौचालय, नए डेस्क और कक्षाओं का निर्माण कराया गया है। साथ ही छात्रों को भविष्य के बेहतर विकल्पों से जोड़ने के लिए करियर काउंसलिंग पोर्टल भी शुरू किया जाएगा, जिससे कक्षा 9 से 12 तक के लगभग 7.35 लाख छात्र लाभान्वित होंगे।

स्वास्थ्य क्षेत्र में भी किया गया बड़ा निवेश

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार ने ₹6,879 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया है। ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत राज्य के हर परिवार को प्रति वर्ष ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जायेगा। इस योजना से लगभग 65 लाख परिवारों को लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। इसके साथ ही राज्य में 143 नए क्लीनिक खोले जाएंगे और 308 उप-स्वास्थ्य केंद्रों को आम आदमी क्लीनिक में अपग्रेड किया जाएगा।

[caption id="attachment_139531" align="alignnone" width="1200"]बजट सत्र के दौरान का दृश्य बजट सत्र के दौरान का दृश्य[/caption]

विकास, उद्योग और युवाओं पर भी फोकस

बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ-साथ ग्रामीण विकास, औद्योगिक विस्तार, खेल और युवाओं के कौशल विकास कार्यक्रमों के लिए भी प्रावधान बढ़ाने की घोषणा की गई है। सरकार का दावा है कि यह बजट राज्य के सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने के साथ-साथ “रंगला और बदलता पंजाब” के विज़न को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

संबंधित सामग्री

सतना जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, PAC रूम की फॉल्स सीलिंग दो बार गिरी

राज्य

सतना जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, PAC रूम की फॉल्स सीलिंग दो बार गिरी

सतना जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में छत से पानी टपकने और फॉल्स सीलिंग गिरने की घटनाएँ सामने आई हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

भिलाई स्टील प्लांट विस्तार पर CM साय से मिले SAIL CMD, राज्य से मांगा सहयोग

राज्य

भिलाई स्टील प्लांट विस्तार पर CM साय से मिले SAIL CMD, राज्य से मांगा सहयोग

SAIL के CMD डॉ. अशोक कुमार पंडा ने छत्तीसगढ़ में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की और राज्य सरकार से समर्थन का आग्रह किया।

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

मनोरंजन

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़े आपराधिक मामले और FIR को रद्द कर दिया।

हरियाणा CM सैनी के सामने BJP नेताओं का हंगामा, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; मुरथल में धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल

राज्य

हरियाणा CM सैनी के सामने BJP नेताओं का हंगामा, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; मुरथल में धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल

हरियाणा के सोनीपत में बीजेपी नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई, जिसमें नेताओं ने सीएम के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की।

लुधियाना में 65 करोड़ से बनेगा CBG प्लांट, CM मान बोले- सरकार का काम पर्चे दर्ज करना नहीं, युवाओं को नौकरी देना

राज्य

लुधियाना में 65 करोड़ से बनेगा CBG प्लांट, CM मान बोले- सरकार का काम पर्चे दर्ज करना नहीं, युवाओं को नौकरी देना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में नए CBG प्लांट की नींव रखी, जो 435 डेयरी मालिकों को लाभ पहुंचाएगा और पर्यावरण की सुरक्षा में योगदान देगा।