PESA Rules Workshop Ranchi: रांची में पेसा नियमावली पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, स...

pesa-rules-workshop-ranchi-2025

PESA Rules Workshop Ranchi: रांची में पेसा नियमावली पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, सभी सुझावों को नियमावली में समाहित करने पर बनी सहमति

pesa rules workshop ranchi रांची में पेसा नियमावली पर राज्य स्तरीय कार्यशाला सभी सुझावों को नियमावली में समाहित करने पर बनी सहमति

प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेषज्ञों ने दिए सुझाव

खबर झारखंड की राजधानी रांची से है जहां आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में पेसा अधिनियम और प्रस्तावित नियमावली पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। कार्यशाला में मंत्री रामदास सोरेन, दीपक बिरुवा, दीपिका पाण्डेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे एवं पूर्व अपर सचिव के. राजू सहित कई जनप्रतिनिधि, विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पेसा नियमावली को अधिक प्रभावी और जनभागीदारी पर आधारित बनाने के लिए सुझाव साझा किए। [caption id="attachment_82273" align="alignnone" width="300"]PESA Rules Workshop Ranchi: PESA Rules Workshop Ranchi:[/caption]

जनसुनवाई और सामूहिकता पर होगा जोर: दीपिका पाण्डेय सिंह

बतादें कि कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि पेसा नियमावली को लागू करने से पहले प्राप्त सभी नियमसंगत सुझावों को गंभीरता से शामिल किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह नियमावली न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल बनेगी और स्वशासन को मजबूती देगी।

सुझावों से होगा नियमावली को मजबूत करने में सहयोग

[caption id="attachment_82274" align="alignnone" width="300"]PESA Rules Workshop Ranchi: PESA Rules Workshop Ranchi:[/caption] मंत्री रामदास सोरेन एवं दीपक बिरुवा ने कार्यशाला में आए सभी प्रतिभागियों का आभार जताते हुए कहा कि इस मंच से मिले बहुमूल्य सुझावों से पेसा नियमावली को और अधिक सशक्त व व्यावहारिक बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने जल्द ही संशोधन प्रक्रिया पूरी कर नियमों को लागू करने की बात कही।

ग्राम सभा की भूमिका को केंद्र में रखने की सलाह

पूर्व अपर सचिव एवं पेसा विशेषज्ञ के. राजू ने झारखंड की पारंपरिक ग्राम सभाओं की सराहना करते हुए सुझाव दिया कि नियमावली तैयार करते समय ग्राम स्तर के अंतिम व्यक्ति तक की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने अन्य राज्यों में लागू सफल प्रावधानों को भी झारखंड की नियमावली में शामिल करने की बात कही।

 झारखंड के संदर्भ में पेसा की विशेष भूमिका: विनय कुमार चौबे

पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे ने कार्यशाला में झारखंड में पेसा अधिनियम की उपयोगिता और आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने राज्य के अच्छादित क्षेत्रों की जानकारी देते हुए बताया कि यह नियमावली स्थानीय शासन को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। खूंटी जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने 2024 की ड्राफ्ट पेसा नियमावली पर प्रस्तुति भी दी। read more: रांची सदर अस्पताल बना ब्लड कैंसर पीड़ितों की संजीवनी, बच्चों को मिल रही नई जिंदगी  

संबंधित सामग्री

मायावती की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को बसपा से निकाला

राज्य

मायावती की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को बसपा से निकाला

बसपा ने अपने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय महासचिव के भांजे अनंत कुमार मिश्रा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किया।

बिलासपुर में पहली बार महिलाओं की तिरंगा यात्रा, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश

राज्य

बिलासपुर में पहली बार महिलाओं की तिरंगा यात्रा, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की अगुवाई में महिलाओं ने 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया, जिसमें RPF बैंड ने भी प्रस्तुति दी।

हरियाली तीज पर दिखना है सबसे सुंदर? घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से पाएं ग्लोइंग स्किन

लाइफ स्टाइल

हरियाली तीज पर दिखना है सबसे सुंदर? घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से पाएं ग्लोइंग स्किन

हरियाली तीज पर महिलाएं सुंदर दिखने के लिए पार्लर न जाकर घरेलू उपाय अपना सकती हैं. शहद, नारियल तेल, हल्दी और ओटमील का इस्तेमाल कर सकते हैं.

मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, जानिए कौन-कौनसे बिल हुए पास

देश-विदेश

मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, जानिए कौन-कौनसे बिल हुए पास

संसद के मानसून सत्र का समापन विवादों के बीच हुआ। 19 बिल पास हुए, जिनमें एंटी पेपर लीक और टैक्सेशन बिल शामिल हैं।

पेपर लीक विवाद के बीच पंजाब सरकार को बड़ा झटका, HC ने एक और भर्ती पर लगाई रोक

राज्य

पेपर लीक विवाद के बीच पंजाब सरकार को बड़ा झटका, HC ने एक और भर्ती पर लगाई रोक

पंजाब में 454 फार्मेसी ऑफिसर पदों की भर्ती पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है, अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी। याचिकाकर्ताओं ने परीक्षा में धोखाधड़ी का आरोप लगाया।