झारखण्ड के CM सोरेन रामगढ़ में बाहा पूजा में हुए शामिल

jharkhand-news-cm-hemant-soren-participates-in-baha-pooja-in-ramgarh

झारखण्ड के CM सोरेन रामगढ़ में बाहा पूजा में हुए शामिल

झारखण्ड के cm सोरेन रामगढ़ में बाहा पूजा में हुए शामिल

Jharkhand news: झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा में पारंपरिक बाहा पूजा में भाग लिया. मंगलवार देर शाम वे सड़क मार्ग से गांव पहुंचे और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने पारंपरिक मांदर भी बजाया और ग्रामीणों के साथ उत्सव में सहभागिता की. कार्यक्रम के दौरान गाँव-वासियों में पूर्ण श्रद्धा और उत्साह देखने को मिला. मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किये गए. [caption id="attachment_137953" align="alignnone" width="1200"]झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन[/caption]

ग्रामीणों ने पहनी पारंपरिक वेशभूषा

बाहा पूजा के अवसर पर गांव में विशेष तैयारियां की गई थीं. घर-घर में साफ-सफाई की गई, पारंपरिक सजावट की गई और पूजा सामग्री की समुचित व्यवस्था की गई. सारे ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए, जिससे पूरे नेमरा गांव में उत्सव जैसा वातावरण बन गया. गांव के उप-पहान छोटू बेसरा ने बताया कि बाहा पूजा संथाल समाज की एक महत्वपूर्ण और प्राचीन परंपरा है, तथा यह पर्व प्रतिवर्ष गांव की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना के साथ मनाया जाता है.

जेहर थान में मन्नत मांगने की परंपरा चली आ रही सालों से

गौरतलब है कि इस पूजा के दौरान श्रद्धालु जेहर थान (सरना स्थल) पर पहुंचकर अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं. इसके अलावा यह मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद यहां पूरी होती है, और मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु बकरे, मुर्गे आदि की बलि चढ़ाकर पूजा-अर्चना करते हैं. यह अनुष्ठान ग्राम देवताओं, प्रकृति और सामुदायिक एकता के प्रति एक गहरी आस्था की प्रतीक माना जाता है.

CM सोरेन परंपरा को बढ़ा रहे आगे

[caption id="attachment_138900" align="alignnone" width="1200"]झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन[/caption]

ग्रामीणों के कथन के अनुसार, पूर्व में दिशोम गुरु शिबू सोरेन इस पूजा में नियमित रूप से शामिल होते थे. उनके निधन के बाद अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. गांव के बुजुर्गों ने बताया कि मुख्यमंत्री का हर वर्ष बाहा पूजा में शामिल होना न केवल पारिवारिक परंपरा का निर्वहन है, बल्कि संथाल संस्कृति और आदिवासी परंपराओं के संरक्षण का भी सशक्त संदेश देता है.

संबंधित सामग्री

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

राज्य

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

भोपाल के जीजी फ्लाईओवर जिसे हाल ही में डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्लाईओवर का नाम दिया गया, में गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

राज्य

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर के ग्रैंड स्पा सेंटर में पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में छापेमारी की, कई विदेशी महिलाओं सहित लोग हिरासत में लिए गए।

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप,तेज झटकों से कांपी धरती,कई इमारतें गिरीं

देश-विदेश

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप,तेज झटकों से कांपी धरती,कई इमारतें गिरीं

कोलंबिया के चोको डिपार्टमेंट में रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। USGS के अनुसार, गहराई 107 किमी थी, पर सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

राज्य

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

15 अगस्त के मद्देनजर पंजाब में सुरक्षा बढ़ाई गई है। अमृतसर सहित सीमावर्ती जिलों में पुलिस विशेष अलर्ट पर है।