विलियमसन के बिना भारत दौरे पर आएगा न्यूजीलैंड, टेस्ट सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान

ind-vs-nz-test-series-2024-cricket-news

विलियमसन के बिना भारत दौरे पर आएगा न्यूजीलैंड, टेस्ट सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान

By:

Ranu

विलियमसन के बिना भारत दौरे पर आएगा न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. 17 सदस्यीय टीम में न्यूजीलैंड ने केन विलियमसन को जगह तो दी है पर उनका खेलना टेस्ट सीरीज में मुश्किल लग रहा है. सबसे बड़ी बात ये कि केन टीम के साथ भारत दौरे पर भी नहीं आ रहे. भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड टीम की कमान टॉम लैथम के हाथों में होगी. श्रीलंका में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद टिम साउदी की जगह लैथम कप्तान बने थे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 16 अक्टूबर से हो रही है.

विलियमसन के बिना ही भारत के लिए उड़ान भरेगी न्यूजीलैंड टीम

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ अपनी टेस्ट टीम का ऐलान करते हुए केन विलियमसन और टीम के शेड्यूल पर बड़ी अपडेट दी है. उसने बताया कि कीवी टीम शुक्रवार यानी 11 अक्टूबर को भारत दौरे के लिए उड़ान भरेगी. लेकिन, इस दौरे पर केन विलियमसन के उड़ान में देरी हो सकती है. न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से इसके पीछे की वजह विलियमसन की ग्रोइन इंजरी को बताया गया.

विलियमसन का बैक अप, ब्रेसवेल भी सिर्फ पहले टेस्ट तक

केन विलियमसन की इंजरी पर छाए सस्पेंस का ही नतीजा है कि भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टीम में मार्क चैपमैन को बैक अप के तौर पर रखा गया है. इसके अलावा माइकल ब्रेसवेल भी बस एक टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा होंगे. सीरीज के पहले टेस्ट के बाद बच्चे के जन्म को लेकर वो वापस घर लौट जाएंगे. दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए ईश सोढ़ी को चुना गया है.

भारत के खिलाफ टेस्ट में केन विलियमसन का खेलना लग रहा मुश्किल

केन विलियमसन को ग्रोइन इंजरी श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले दूसरे टेस्ट में हुई थी. न्यूजीलैंड क्रिकेट की मानें तो वो फिलहाल रिहैब में हैं, जिसके चलते वो टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ रवाना नहीं होंगे. मतलब ये कि केन विलियमसन बेंगलुरु में खेले जाने वाले सीरीज के पहले टेस्ट में खेलते दिखने की उम्मीद कम है. लेकिन, टेस्ट सीरीज में उनके आगे खेलने को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता. क्योंकि, ग्रोइन इंजरी से वो कब तक उबर पाएंगे, इसे लेकर कोई अपडेट नहीं है. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आगे के मैचों के लिए उनके ठीक होने की बस उम्मीद जताई है.

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

राज्य

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।