गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन

crime-news-key-accused-involved-in-firing-at-lawrence-bishnois-lawyer-held

गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन

गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन

Crime news: दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए नॉर्थ जिले के स्पेशल स्टाफ का गठन किया गया था, जिन्होनें उसे गिरफ्तार कर मामले में सफलता अर्जित की है.

[caption id="attachment_138559" align="alignnone" width="1200"]कश्मीरी गेट वारदात (Representative image) कश्मीरी गेट वारदात (Representative image)[/caption]

वारदात के बाद बैंकॉक भाग गया था सोलंकी: सूत्र 

सूत्रों की मानें तो, वारदात को अंजाम देने के बाद रोहित सोलंकी विदेश भाग गया था. बताया जा रहा है कि वह बैंकॉक पहुंचा था और वहां से दुबई जाने की तैयारी में था. हालांकि दुबई की टिकट न मिल पाने के कारण उसे भारत लौटना पड़ा, और इसी दौरान वह दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आ गया.

Crime news: 24 फरवरी को गोलियों से दहला था कश्मीरी गेट

गौरतलब है कि 24 फरवरी को कश्मीरी गेट इलाके में कुछ बदमाशों ने एक कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस हमले का निशाना गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री और उनके साथी थे. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दीपक खत्री चार अन्य लोगों के साथ कार में सवार थे, तभी हमलावरों ने उन्हें घेरकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. इस हमले में कार में सवार पांच लोगों में से एक को गोली लगी, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और मामले की विवेचना शुरू की गयी. 

[caption id="attachment_138560" align="alignnone" width="1200"]लॉरेंस बिश्नोई (बाएँ) और रोहित गोदारा (दाएं) लॉरेंस बिश्नोई (बाएँ) और रोहित गोदारा (दाएं)[/caption]

रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा आरोपी का कनेक्शन

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी रोहित सोलंकी का संबंध कुख्यात अपराधी रोहित गोदारा के गैंग से है. बताते चलें कि रोहित गोदारा को बिश्नोई का करीबी माना जाता है और वह विदेश में रहकर अपने नेटवर्क का संचालन कर रहा है.

अब पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है कि यह हमला आपसी वर्चस्व की लड़ाई का हिस्सा था या फिर गैंग के भीतर किसी तरह का मतभेद चल रहा था. दिल्ली पुलिस के अनुसार, मामले की गहन जांच जारी है और इस कांड में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।