बंगाल में दहाड़ें CM योगी, बोले - हिंदू की हत्या पर दीदी मौन क्यों?

cm-yogi-west-bengal-rally-mamata-banerjee-silent-hindu-killings

बंगाल में दहाड़ें CM योगी, बोले - हिंदू की हत्या पर दीदी मौन क्यों?

बंगाल में दहाड़ें cm योगी बोले - हिंदू की हत्या पर दीदी मौन क्यों

CM Yogi West Bengal: मुख्यमंत्री योगी आदियनाथ बंगाल के बांकुड़ा और पूर्व मेदिनीपुर जिले में चुनावी रैली की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा- TMC के लोग चाहते हैं कि आधी आबादी उर्दू बोले। उनसे कहिए कि जहां उर्दू बोली जाती है, वहां चले जाएं। बंगाल में बांग्ला भाषा ही बोली जाएगी। यहां की संस्कृति और कानून-व्यवस्था से जो भी खिलवाड़ करेगा, उसका इलाज UP का बुल्डोजर कर देगा। बुल्डोजर केवल सड़कें नहीं बनाता, माफियाओं का इलाज भी कर देता है। 

मुख्यमंत्री योगी आदियनाथ

क्या बोले CM योगी

CM योगी ने कहा- यूपी में अब सड़कों पर नमाजें नहीं पढ़ी जाती हैं। मस्जिदों से चिल्लाने की आवाज नहीं आती। लव जिहाद के लिए सख्त कानून बनाया है। गो-हत्या नहीं हो सकती। हर बेटी, हर व्यापारी सुरक्षित है। हर हाथ में काम है, हर खेत में पानी है। महिलाओं के स्वावलंबन के लिए नई नई योजना चलाई जा रही है। UP के विकास को कांग्रेस, सपा कोई नहीं रोक पाया।

CM Yogi West Bengal: ‘गुंडे-माफिया का शासन’

मुख्यमंत्री योगी ने कहा- जो गुंडागर्दी आज बंगाल में है, वही 9 साल पहले UP में थी। हर त्योहार पर दंगे होते थे। महीनों-महीनों कर्फ्यू लग रहता था। व्यवसाय ठप पड़े रहते थे। सरकार के समानांतर गुंडे-माफिया शासन करते थे। 2017 में UP में डबल इंजन की सरकार आई। अब यूपी में तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण है।

[caption id="attachment_146725" align="alignnone" width="1139"]CM योगी ने लगाया ममता पर आरोपी CM योगी ने लगाया ममता पर आरोपी[/caption]

‘गुंडे-माफिया का इलाज BJP के पास

मुख्यमंत्री योगी ने कहा- यूपी में अब दंगा नहीं होता। ना कर्फ्यू, ना दंगा, यूपी में सब चंगा। जितने माफिया थे, सब जहन्नुम की यात्रा पर चले गए। अब माफिया नहीं है। कोई गुंडा नहीं है। अब वहां पर हर नागरिक सेफ है। गुंडे-माफिया का इलाज सिर्फ BJP ही कर सकती है। उन्होंने TMC नेताओं को मुस्लिम वोटबैंक की सौदागर बताया।

‘हिंदू की हत्या पर दीदी मौन क्यों’

CM योगी ने आगे कहा - हाल ही में बांग्लादेश में एक दलित हिंदू की हत्या की गई। BJP ने आंदोलन किया, लेकिन ममता दीदी मौन रहीं। उनको डर था कि अगर वो बोलेंगी तो उनका मुस्लिम वोट कहींं न खिसक जाए। ये वोटबैंक के सौदागर बंगाल की डेमोग्राफी बदलना चाहते हैं। आपके पास वक्त है। आप इन्हें छूट मत दीजिए। ये लोग नवरात्रि के दौरान बाधा डालने का काम करते हैं।

संबंधित सामग्री

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

अन्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति और औद्योगिक विकास शामिल हैं।

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

अन्य

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”