छत्तीसगढ़ में जनगणना अभियान का आगाज-CM साय ने की स्व-गणना

census-campaign

छत्तीसगढ़ में जनगणना अभियान का आगाज-CM साय ने की स्व-गणना

छत्तीसगढ़ में जनगणना अभियान का आगाज-cm साय ने की स्व-गणना

Census campaign: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर जनगणना अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर नागरिकों को इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

[caption id="attachment_147485" align="alignnone" width="1191"]छत्तीसगढ़ में जनगणना अभियान का आगाज छत्तीसगढ़ में जनगणना अभियान का आगाज[/caption]

Census campaign: संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत में विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान संचालित हो रहा है और छत्तीसगढ़ में भी आज से ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नागरिक 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं।

Census campaign: घर-घर जाकर जानकारी लेंगे प्रगणक

सीएम साय ने कहा कि.. जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है। इन आंकड़ों के आधार पर सरकार आने वाले वर्षों की योजनाएं तैयार करती है, ताकि विकास का लाभ हर वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

नीतिगत उद्देश्यों के लिए ही किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने बताया कि 1 मई 2026 से जनगणना का पहला चरण शुरू होगा, जिसमें मकान सूचीकरण और गणना का कार्य किया जाएगा। जनगणना के दौरान दी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है और इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं नीतिगत उद्देश्यों के लिए ही किया जाएगा।

कार्तिकेय गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित

CM ने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और “विकसित छत्तीसगढ़ 2047” के संकल्प को साकार करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका है।इस दौरान अपर मुख्य सचिव तथा जनगणना के नोडल मनोज कुमार पिंगुआ, कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह, संचालक जनगणना कार्तिकेय गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित सामग्री

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

राज्य

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

गुमला जिले में बीमार मजदूर के परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल उपायुक्त को निर्देश दिए।

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी?  जानिए व्रत का महत्व

सनातन

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी? जानिए व्रत का महत्व

2026 में निर्जला एकादशी 25 जून को मनाई जाएगी, यह व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो साल भर की सभी एकादशियों के पुण्य के बराबर फल प्रदान करता है।