बिहार में शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, तेजस्वी यादव पर शराब पीकर सदन आने का आरोप

bihar-liquor-ban-review-tejashwi-yadav-drunk-assembly-allegation

बिहार में शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, तेजस्वी यादव पर शराब पीकर सदन आने का आरोप

बिहार में शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग तेजस्वी यादव पर शराब पीकर सदन आने का आरोप

Bihar liquor ban review: बिहार में शराब को लेकर सियासत तेड हो गई है। NDA के घटक दल के विधायक ने मांग की है कि शराबबंदी कानून की समीक्षा की जाए। इस बीच JDU के विधायक विनय चौधरी ने विधानसभा में मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव पर हमला किया। एक तरह से तेजस्वी यादव पर शराब पीकर सदन आने का आरोप लगाया। 

‘तेजस्वी शराब पीकर आए’

JDU विधायक विनय चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव सदन में डोलते-डोलते नजर आए थे। इस पर पत्रकारों ने कहा कि उनके पैर में चोट लगी थी। इस पर विधायक ने कहा,

पैर में चोट लगने से शरीर नहीं डोलता… तो उनसे पूछिए कि वो क्यों डोल रहे थे। हम लोग मेडिकल जांच करवाने की बात कर रहे थे, लेकिन तेजस्वी यादव भाग गए।

Bihar liquor ban review: ‘सभी सदस्य शराब पीते है’

बिहार विधानसभा में बिहार सरकार के ही एक मंत्री ने कहा, सदन के सभी सदस्य शराब पीते हैं। इसपर दूसरे मंत्री विजय चौधरी ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि किसी के द्वारा यह कहना कि सदन के सभी सदस्य शराब पीते हैं तो यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है ये गलत है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराबबंदी की नीति अपनाई और सदन के सभी दलों के सदस्यों ने इसका समर्थन किया था। वहीं, RJD विधायक आलोक मेहता ने कहा कि कोई मंत्री ऐसा कैसे बोल सकता है। ऐसा बयान देने वाले मंत्री को उनके पद से हटा देना चाहिए। सदन में मंत्री अशोक चौधरी बोले ही रहे थे कि विपक्ष के सभी विधायक सदन से वाक आउट कर चले गए। लेकिन अशोक चौधरी ने अपना भाषण जारी रखा। 

शराबबंदी की समीक्षा की मांग

बता दे कि, मंगलवार को विधानसभा में ग्रामीण विकास विभाग के बजट पर अपनी बात रखते हुए RLM के विधायक माधव आनंद ने कहा, ‘समय आ गया है कि शराबबंदी की समीक्षा की जाए’ इसके नुकसान का आकलन किया जाए। जब माधव आनंद ये बात बोल रहे थे, उस वक्त CM नीतीश कुमार भी सदन में मौजूद थे। माधव आनंद के इस बयान के बाद विपक्ष के भी सभी दलों के नेताओं ने शराबबंदी की समीक्षा की मांग की।

संबंधित सामग्री

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

राज्य

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

मध्यप्रदेश में आयोजित मेगा निवेश संवाद में राज्य को 8,635 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, जिससे 5,785 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है।

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

राज्य

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

मध्य प्रदेश में टोरेंट पावर के विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं में 43,000 करोड़ रुपये का निवेश, 15,000 से अधिक रोजगार सृजन की उम्मीद।

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल को एक इवेंट में फैन द्वारा किस किया गया, जिसके बाद उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद देते हुए सामाजिक समर्थन की सराहना की।

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

देश-विदेश

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

संगम विहार, दक्षिण दिल्ली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची, पुलिस ने किया खुलासा।

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

राज्य

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए। सुंदर सिंह ठाकुर की संभावित शपथ और प्रियंका गांधी के दौरे पर भी चर्चा की।