Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Orange Eat Benefits and Risks: संतरा सेहत के लिए कितना फायदेमंद? जानिए खाने के फायदे और नुकसान..
  • Lifestyle

Orange Eat Benefits and Risks: संतरा सेहत के लिए कितना फायदेमंद? जानिए खाने के फायदे और नुकसान..

Hema Gupta February 9, 2025

Orange Eat Benefits and Risks: संतरा एक ऐसा फल है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भरपूर होता है। संतरा विटामिन C का बेहतरीन सोर्स है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और आयरन के एब्जॉर्प्शन में भी मदद मिलती है।

Read More: Benefits Of Eating Carrots: प्रतिदिन खाए ये सब्जी..मिलेंगे जबरजस्त फायदे.

इसमें भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर, पोटेशियम और फोलेट होता है। इससे शरीर को महत्वपूर्ण एंटीऑक्सिडेंट भी मिलते हैं।लेकिन क्या आप जानते हैं कि संतरा खाने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं? इस लेख में हम संतरा खाने के फायदे और नुकसान को विस्तार से समझेंगे।

Orange Eat Benefits and Risks:  संतरा खाने के अद्भुत फायदे

एक संतरा खाने से रोजाना जरूरत का लगभग 90 से 100% तक विटामिन C मिल जाता है। संतरा लो कैलोरी फूड है। इसमें ढेर सारे विटामिन्स और मिनरल्स भी होते हैं।

1. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए

संतरा विटामिन सी का एक प्रचुर स्रोत है, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। यह शरीर को संक्रमण, सर्दी-खांसी और फ्लू से बचाने में मदद करता है। विटामिन सी सफेद रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाता है।

2. हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

संतरे में मौजूद फ्लेवोनॉइड्स, पोटैशियम और विटामिन सी हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) के स्तर को बढ़ाता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, संतरे के सेवन से हार्ट डिजीज का जोखिम कम होता है।

3. एनीमिया से बचाव

संतरे में आयरन नहीं होता है, लेकिन इसमें मौजूद विटामिन C आयरन एब्जॉर्प करने की क्षमता बढ़ाता है। अगर हम रोज संतरा खा रहे हैं तो भोजन के जरिए शरीर में आए आयरन का एब्जॉर्प्शन आसान हो जाता है। इसमें विटामिन B6 होता है। इन दोनों प्रॉपर्टीज के कारण शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और एनीमिया का जोखिम कम होता है।

4. त्वचा के लिए लाभकारी

संतरा त्वचा की सेहत को सुधारने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा की झुर्रियों को कम करने, मुंहासों को रोकने और चमकदार त्वचा पाने में सहायक होते हैं।

5. कैंसर से बचाव में सहायक

संतरा एंटीऑक्सिडेंट विटामिन C का जबरदस्त सोर्स है। इसके अलावा इसमें फ्लेवोनॉयड और कैरोटीनॉयड जैसे पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं। शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोक सकते हैं। शोध में पाया गया है कि संतरा खाने से त्वचा, फेफड़े, स्तन और पेट के कैंसर का खतरा कम हो सकता है।

6. हड्डियों को मजबूत बनाता है

संतरा कैल्शियम और विटामिन डी का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डी से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है।

7. वजन घटाने में मददगार

संतरा कम कैलोरी और अधिक फाइबर वाला फल है। इसलिए इसे वेट मैनेजमेंट के लिए एक हेल्दी स्नैक्स माना जाता है। फाइबर की मौजूदगी के कारण पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और पाचन में भी मदद मिलती है। इससे भूख कम लगती है। संतरा खाने से वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है।

8. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

संतरे में प्राकृतिक मिठास होती है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए सुरक्षित माना जाता है। यह शरीर में शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

9. हाई ब्लड प्रेशर को करे नियंत्रित

संतरे में पोटैशियम,विटामिन B6 और मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में होते हैं। जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह रक्त प्रवाह को सही बनाए रखता है। इससे हाइपरटेंशन का जोखिम भी कम होता है।और दिल से जुड़ी समस्याओं से बचाव करता है।

10. मानसिक स्वास्थ्य में सुधार

संतरे में विटामिन बी6 और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो दिमागी सेहत को सुधारता है और डिप्रेशन तथा तनाव को कम करने में मदद करता है।

Orange Eat Benefits and Risks: संतरा खाने के नुकसान

1. एसिडिटी और पेट की समस्या

संतरा अम्लीय (एसिडिक) फल है, जिससे अधिक मात्रा में सेवन करने पर एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। खाली पेट संतरा खाने से पेट में जलन हो सकती है।

2.गले में बढ़ा सकता है खराश और खांसी

संतरा ठंडा फल माना जाता है, जिससे गले में ख राश और खांसी की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए जिन लोगों को बार-बार खांसी या गले में इन्फेक्शन होता है, उन्हें इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

3. शुगर लेवल को कर सकता है प्रभावित

हालांकि संतरा डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर में शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है, जिससे समस्या हो सकती है।

4. हो सकती है किडनी की समस्याएं

संतरे में पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो किडनी की समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है। किडनी की बीमारी वाले मरीजों को अधिक पोटैशियम वाले खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए।

5. पाचन तंत्र पर डाल सकता है असर

अधिक मात्रा में संतरा खाने से दस्त, पेट दर्द और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसका सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: PM Modi on Delhi’s Victory:AAP की हार से अन्ना हजारे को पीड़ा से मिली मुक्ति- पीएम मोदी..
Next: MP Satna sadak hadsa: सतना में बोलेरो और पिकअप में भिड़ंत, महाकुंभ जा रहे 3 लोगों की मौत, 10 घायल

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.