Oracle mass layoffs: अगर आप टेक कंपनी में काम करते है तो आपकी नौकरी जा सकती है। दुनिया की बड़ी बड़ी टेक कंपनियों में छंटनी शुरू हो गई है। अमेरिकी IT कंपनी ओरेकल (Oracle) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने 30000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है और आने वाले 1 महीने में एक और बड़े स्तर की छंटनी की संभावना जताई जा रही है।

40% भारतीय
कंपनी ने दुनियाभर में जितने लोगों को नौकरी से निकाला है, उनमें भारतीय कर्मचारियों की संख्या 40 % से ज्यादा है। यानि 12000 से ज्यादा भारतीय लोगों को निकाल दिया। कंपनी ने कर्मचारियों को Email भेजा और लिखा की आज आपका आखिरी दिन है। भेजे गए मेल में कहा गया है कि संगठन में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं।
15 दिन की सैलरी
इसके तहत 1 साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को 15 दिन की सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा टर्मिनेशन डेट तक की सैलरी, लीव इनकैशमेंट, पात्रता के अनुसार ग्रेच्युटी और 1 महीने के नोटिस पीरियड की सैलरी भी शामिल है। कंपनी ने अतिरिक्त तौर पर 2 महीने की सैलरी देने का भी प्रस्ताव रखा, लेकिन यह पैकेज केवल उन कर्मचारियों के लिए है जो आपसी सहमति से रिजाइन देते हैं।
View this post on Instagram
नौकरी जाने का कारण
बताया जा रहा है कि कंपनी अपने खर्च को कम करने के लिए और बिजनेस स्ट्रक्चर को बदलने के लिए ये डिसिजन लिया है। इसकी एक और बढ़ी वजह है AI. टेक कंपनियां लगातार AI और ऑटोमेशन पर फोकस कर रही है, जिसकी वजह से मशीन ज्यादातर काम कर रही है और इंसानी हाथों का असर कम हो रहा है, जिसके चलते Oracle ने छटनी का फैसला लिया है. AI अब सिर्फ एक सपोर्ट टूल नहीं रहा, वह कई ऐसे काम खुद करने लगा है जो पहले इंसान करते थे।
काम का आखिरी दिन
बता दें कि Oracle में काम करने वाले कर्मचारियों को सुबह 6 बजे Mail आया जो Oracle लीडरशिप की ओर से था। इसमें उन्होंने ये साफ कर दिया कि कई लोगों के रोल को खत्म कर दिया। लास्ट वर्किंग डेट के बारे में बताया है। भारत IT सेक्टर का हब है। छटनी का सबसे ज्यादा असर भारतीयों पर पड़ा। इस दौरान करीब 12000 लोगों की नौकरी चली गई। वहीं, ग्लोबली ये आंकड़ा 30 हजार है।
Oracle पहली ऐसी कंपनी नहीं है जिसने अपने एंप्लॉय की है। इसके पहले देश-विदेश की बड़ी टेक कंपनियां छटनी कर चुकी है इनमें Google, मेटा, अमेजन शामिल हैं।
