Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • चुनाव आयोग पर विपक्ष का वार: महाभियोग की तैयारी
  • Top Story
  • देश-विदेश

चुनाव आयोग पर विपक्ष का वार: महाभियोग की तैयारी

Shital Sharma August 18, 2025

संसद में वोट चोरी पर हंगामा

 opposition impeachment chief election commissioner bihar voter verification row 

लोकतंत्र की निगरानी करने वाली संस्था अब खुद कटघरे में है। बिहार में वोटर वेरिफिकेशन विवाद के बीच, संसद में विपक्ष का हमला तेज हो गया है। अब विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में है।

  संसद में नारे: वोट चोर गद्दी छोड़

आज संसद में जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी वोट चोर गद्दी छोड़, We Want Justice Democracy Under Threat इस विरोध का कारण बना बिहार में कथित वोटर डेटा से छेड़छाड़ और चुनाव आयोग की उस प्रेस कॉन्फ्रेंस जिसमें कांग्रेस पर ‘फर्जी डेटा’ फैलाने का आरोप लगाया गया।

  क्या है पूरा मामला?

  • कांग्रेस और विपक्षी INDIA ब्लॉक का आरोप है कि बिहार के वोटर वेरिफिकेशन (SIR) प्रोजेक्ट के तहत वोटर डेटा में गड़बड़ी, डुप्लीकेशन और फर्जी मतदाता जोड़े गए।
  • राहुल गांधी ने एक PPT प्रेजेंटेशन के ज़रिए इन आरोपों को संसद और जनता के सामने रखा था।
  • चुनाव आयोग ने इसे सिरे से खारिज किया और कहा—“जो डेटा दिखाया गया वह हमारा नहीं है। या तो राहुल गांधी हलफनामा दें या माफी मांगें।”

 क्या महाभियोग लाएगा विपक्ष?

कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने ANI से कहा—

“अगर जरूरत पड़ी तो हम महाभियोग प्रस्ताव समेत हर लोकतांत्रिक रास्ता अपनाएंगे।”

इंडिया ब्लॉक ने खड़गे के कक्ष में रणनीति बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार हो रहा है।

election commission rejects vote theft allegations august 2025 

 संसद में महाभियोग लाना आसान नहीं

राज्यसभा में एक तिहाई सांसदों का समर्थन जरूरी फिर लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत से पारित करना होता है राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से ये कठिन है, लेकिन राजनीतिक दबाव बनाने के लिए ये कदम अहम हो सकता है

 सरकार का जवाब: ये हंगामा सिर्फ दिखावा

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने कहा—

“विपक्ष केवल हंगामा कर रहा है। चुनाव आयोग वही है, जिसके नेतृत्व में कांग्रेस वर्षों सत्ता में रही।
अगर इतनी आपत्ति है तो आधिकारिक शिकायत क्यों नहीं की गई?”

उन्होंने ये भी जोड़ा कि सिर्फ आरोप लगाने से लोकतंत्र मजबूत नहीं होता, सबूत भी देने होंगे।

सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित

सुबह से ही संसद का माहौल गर्म था, लोकसभा पहले 12 बजे तक, फिर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी .राज्यसभा भी 2 बजे तक स्थगित कर दी गई

क्या विपक्ष के पास हैं ठोस सबूत?

राहुल गांधी ने जो डेटा पेश किया, चुनाव आयोग ने उसे “मनगढ़ंत” बताया, आयोग ने 7 दिन में हलफनामा देने की मांग की, वरना आरोपों को “निराधार” मानने की चेतावनी दी इससे अब एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है क्या विपक्ष आरोपों को साबित करने के लिए सबूत पेश करेगा या ये मुद्दा सिर्फ सियासी हथियार है?

क्या संस्थाएं भी अब सवालों के घेरे में?

भारत में चुनाव आयोग को एक स्वतंत्र और निष्पक्ष संस्था माना जाता है।
लेकिन जब विपक्ष खुलकर उस पर सवाल उठाए, तो यह सिर्फ एक संस्था नहीं, बल्कि पूरे लोकतंत्र की साख पर सवाल होता है।

Read More:- राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा: गयाजी में पेड़ और बसों पर चढ़े लोग

Watch Now :-लैंडस्लाइड, बाढ़, सड़के बंद..बारिश का कहर.

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Virat Anushka Video Viral: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वीडियो वायरल, लंदन की सड़कों पर गपशप करते दिखे कपल!
Next: SI भर्ती घोटाले को लेकर बेनीवाल का सख्त रुख

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.