Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • PM India national address: ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश के मुखिया का संबोधन,भारत नहीं सहेगा न्यूक्लियर ब्लैकमेल
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM India national address: ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश के मुखिया का संबोधन,भारत नहीं सहेगा न्यूक्लियर ब्लैकमेल

Aditya Mishra May 12, 2025

सेना, वैज्ञानिकों और एजेंसियों को पीएम मोदी का सैल्यूट

PM India national address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल समापन और भारत-पाक तनाव के शांत होने के बाद राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने देश की सेनाओं, खुफिया एजेंसियों और वैज्ञानिकों को पूरे देश की ओर से सैल्यूट करते हुए कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने असाधारण पराक्रम दिखाया है।

read more: #Watch: एक दिन पाकिस्तान को आतंकवाद खत्म कर देगा।

आतंक के खिलाफ भारत की नीति बना ऑपरेशन सिंदूर

पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं था, बल्कि यह आतंकवाद के खिलाफ भारत की स्पष्ट नीति का प्रतीक बन गया है। यह ऑपरेशन आतंक के विरुद्ध भारत की निर्णायक सोच को दर्शाता है।

आतंक के ठिकानों को खंडहर बना दिया गया

प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा में बने आतंकवादी अड्डों को पूरी तरह से तबाह कर दिया। इन हमलों के बाद ही पाकिस्तान ने घुटनों के बल आकर संघर्षविराम की गुहार लगाई।

भारत ने पाक एयरबेस और आतंकी ठिकानों को किया तबाह

पीएम मोदी ने बताया कि भारतीय ड्रोन्स और सटीक हमलों ने पाकिस्तानी सेना के एयरबेस को भारी नुकसान पहुंचाया। सिर्फ तीन दिन में ही भारत ने पाकिस्तान को चौंका देने वाली क्षति दी।

100 से अधिक खूंखार आतंकियों का खात्मा

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान 100 से ज्यादा खूंखार आतंकियों को मार गिराया गया। पाकिस्तान में पिछले तीन दशकों से पल रहे आतंकी आकाओं को एक ही झटके में खत्म कर दिया गया।

पाकिस्तान का दुस्साहस और भारत की प्रतिक्रिया

पीएम मोदी ने बताया कि पाकिस्तान ने भारत की जवाबी कार्रवाई से बौखलाकर स्कूलों, मंदिरों और नागरिकों को निशाना बनाया। लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाक ड्रोन्स और मिसाइलों को नष्ट कर दिया।

न्यूक्लियर ब्लैकमेल अब नहीं चलेगा- मोदी

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भारत अब किसी भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल को सहन नहीं करेगा। अगर कोई देश भारत को धमकाने की कोशिश करेगा तो जवाब उसी की भाषा में मिलेगा।

 बात सिर्फ टेररिज्म और पीओके पर होगी

PM India national address: अंत में पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संदेश दिया कि भारत की नीति स्पष्ट है—अगर पाकिस्तान से बातचीत होगी तो वह सिर्फ आतंकवाद और पीओके पर केंद्रित होगी। पाक सेना का आतंकी संगठनों को समर्थन अब दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है।

read more: दुष्कर्म के नाम पर 10 लाख की वसूली: मास्टरमाइंड जितेंद्र धाकड़ गिरफ्तार

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Mawra Controversy With Harshvardhan: ‘सनम तेरी कसम’ की फेम पकिस्तानी एक्ट्रेस पर भड़के हर्षवर्धन और फिल्म निर्माता..
Next: Barwani Food Safety Issue: भारत मार्ट से खरीदे आटे में मिले कीड़े, दुकानदार ने बदलने से किया इनकार

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.