Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Operation Sindoor Cricketers Reaction: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्रिकेटर्स ने दिए रिएक्शन, मॉक ड्रिल का IPL मैच पर क्या होगा असर?
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Operation Sindoor Cricketers Reaction: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्रिकेटर्स ने दिए रिएक्शन, मॉक ड्रिल का IPL मैच पर क्या होगा असर?

Hema Gupta May 7, 2025

Operation Sindoor Cricketers Reaction: पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश और दुख देखने को मिला। और तब से भारत सरकार और भारतीय सेना एक्‍शन में है। फाइनली 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादियों के खिलाफ एक निर्णायक कदम उठाया है। और भारतीय वायुसेना ने मंगलवार आधी रात के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 24 मिसाइलों से 9 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया। इस हमले में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं। इसके बाद से जनता और सेलिब्रिटीज और क्रिकेटर ने दिए रिएक्शन।

Read More: Operation Sindoor Celebrity Reactions: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अनुपम खेर से लेकर रजनीकांत जैसे सेलेब्स ने दिए रिएक्शन…

क्रिकेटर ने दिए रिएक्शन…

पूर्व क्रिकेटर सहवाग..

भारत के पूर्व क्रिकेटर सहवाग ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि- ‘धर्मो रक्षति रक्षत, जय हिंद की सेना’

Dharmo Rakshati Rakshata

Jai Hind ki Sena 🙏🏼#OperationSindoor

— Virrender Sehwag (@virendersehwag) May 7, 2025

सचिन तेंदूलकर..

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने इस ऑपरेशन पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि- ‘एकता में निडर। शक्ति में असीम। भारत की ढाल उसके लोग हैं। इस दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। हम एक टीम हैं!’

जय हिंद

Fearless in unity. Boundless in strength. India’s shield is her people. There’s no room for terrorism in this world. We’re ONE TEAM!

Jai Hind 🇮🇳#OperationSindoor

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 7, 2025

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना..

सुरेश रैना ने अपने इंस्टाग्राम में किया पोस्ट और लिखा कि- ‘जय हिंद 👊🙌’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3)

भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर…

Jai Hind! 🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/dTN5Cm8yiX

— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) May 7, 2025

क्या IPL पर मॉक ड्रिल का पड़ेगा असर?

कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज ईडन गार्डेन्स में खेला जाएगा, लेकिन मॉक ड्रिल होने की वजह से सवाल उठता है, कि आज का मैच होगा या कैंसिल हो जाएगा। हालांकि अभी तक इस पर BCCI की तरफ से मैच कैंसल को लेकर कोई अपडेट नहीं आई हैं।

इस पर गावस्कर का बयान..

‘जब तक कुछ नहीं होता, मुझे नहीं लगता कि इसका आईपीएल पर कोई असर पड़ेगा। हां शाम को जब मैच खेला जा रहा होगा, तो निश्चित रूप से शहर में लाइट बंद करने की ड्रिल होगी। तब मुझे लगता है कि यह थोड़ी चिंता का विषय हो सकता है।’

उन्होंने आगे कहा कि…

‘लेकिन अभी तक मुझे नहीं लगता कि इस अभ्यास का आईपीएल पर कोई असर पड़ेगा। मुझे लगता है कि भारत में हर कोई सुरक्षित महसूस कर रहा है। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। मेरा मतलब है कि हमें अपने सैन्य बलों पर पूरा भरोसा है। उनकी वजह से ही हम इतने सालों तक चैन की नींद सो पाए हैं, मुझे नहीं लगता कि कोई भी असुरक्षित महसूस कर रहा है। यहां तक ​​कि विदेशी खिलाड़ी भी असुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।’

ऑपरेशन सिंदूर के बाद धर्मशला एयरपोर्ट को बंद…

पंजाब टीम और मुंबई इंडियंस के बीच 11 मई को मैच खेला जाना है, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद धर्मशला एयरपोर्ट बंद होने की वजह से सवाल उठता है कि मुंबई इंडियंस टीम पंजाब के खिलाफ मैच खेलने कैसे पहुंचेगी। क्या वो बाय रोड आएगी।

हालांकि इस बारे में अभी तक मुंबई इंडियंस की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई।

रिपोर्ट के अनुसार, BCCI स्थिति पर नजर रख रही है और परिस्थितियों के आधार पर कोई फैसला लिया जाएगा। फिलहाल आईपीएल तय शेड्यूल के अनुसार ही चलेगा। आज के मैच के लिए भी अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मॉक ड्रिल क्या है?

नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से गृह मंत्रालय ने बुधवार 7 मई को देशभर के कई राज्यों में मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अभ्यास के तहत हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का परीक्षण, युद्ध जैसी आपात स्थितियों में लोगों की सुरक्षा के उपाय, छात्रों और आम नागरिकों को बचाव संबंधी प्रशिक्षण, और ब्लैकआउट प्रोटोकॉल जैसी प्रक्रियाओं का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

जिससे अगर कभी भविष्य में ऐसी स्थिति हो तो, लोग तैयार रहें और अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा कर सके।

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: रायपुर में मुस्लिम समाज से संवाद: वक्फ़ सुधार को जनकल्याण से जोड़ने की पहल
Next: पाकिस्तान एयर स्ट्राइकः यूपी में जश्न का माहौल, ऑपरेशन सिंदूर का स्वागत

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.