Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Mohan Yadav Latest Statement: ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना ने दिखाया दुश्मनों को असली स्थान- CM
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

Mohan Yadav Latest Statement: ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना ने दिखाया दुश्मनों को असली स्थान- CM

Aditya Mishra May 7, 2025

प्रधानमंत्री मोदी को सीएम ने दी बधाई, कहा- जो वो कहते हैं, वो करते हैं

Mohan Yadav Latest Statement: खबर राजधानी भोपाल से है जहां प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने “ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वो कर दिखाते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह जगदंबा नवदुर्गा जैसी शक्ति संपन्न है और दुश्मनों को माकूल जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है।

Mohan Yadav Latest Statement:
Mohan Yadav Latest Statement:

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर किया करारा प्रहार

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना ने सटीक और करारा हमला किया है। यह कार्रवाई न सिर्फ दुश्मनों के मंसूबों पर पानी फेरने वाली है, बल्कि पूरे देश को गौरव और आत्मविश्वास से भर देने वाली है। उन्होंने कहा “ऑपरेशन सिंदूर” नाम से ही यह स्पष्ट है कि जो भारत की अस्मिता को ललकारेगा उसे जवाब मिलेगा।

पीएम मोदी की चेतावनी को बताया सच्चाई में बदलता हुआ दृश्य

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज वह दृश्य सच होता दिख रहा है जब प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि जो भारत की ओर गलत निगाह से देखेगा, वह मिट्टी में मिल जाएगा। इस ऑपरेशन के जरिए देश को यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि हमारी सुरक्षा व्यवस्था अडिग और अपराजेय है।

पूरे देश ने दिखाई एकजुटता, आतंकवाद को दिया करारा जवाब

मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री, गृहमंत्री और केंद्र सरकार के साथ-साथ देशवासियों की एकजुटता की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद जिस तरह पूरा देश एक साथ खड़ा हुआ, वह हर भारतवासी के लिए गर्व का विषय है। यही एकजुटता आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का रास्ता बनाएगी।

ऑपरेशन में नहीं हुआ नागरिकों को नुकसान, दिखी 56 इंच के सीने की ताकत

Mohan Yadav Latest Statement: सीएम यादव ने बताया कि इस ऑपरेशन को इस प्रकार अंजाम दिया गया कि किसी आम नागरिक को कोई हानि नहीं हुई। केवल आतंकवादी ठिकानों को ही निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के 56 इंच के सीने की ताकत और भारतीय सेना की रणनीतिक सूझबूझ का प्रमाण है।

read more: MP के 5 शहरों में मॉक ड्रिल आज, भारत ने POK में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Operation Sindoor : राफेल और स्कैल्प मिसाइल की ताकत से दहला POK- पाकिस्तान
Next: Hapur Operation Langda: ऑपरेशन लंगड़ा के तहत बदमाश घायल, सिपाही भी जख्मी

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.