operation crackdown campaign: उत्तराखंड पुलिस के ऑपरेशन क्रैकडाउन अभियान को उस समय बड़ी सफलता मिली,जब लक्ष्मणझूला पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ‘बाबा’ को हिरासत में लिया। गहन पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह व्यक्ति कोई साधु नहीं, बल्कि चमोली जिले का एक वांछित हत्यारोपी है जो जमानत पर बाहर आने के बाद से फरार चल रहा है। बता दे कि एसएसपी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में बाहरी व्यक्तियों और संदिग्धों के सत्यापन के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला सूर्यभूषण नेगी और वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रकाश पोखरियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस का सामना एक संदिग्ध बाबा से हुआ। पूछताछ के दौरान वह अपनी पहचान को लेकर गोल-मोल जवाब देने लगा, जिससे पुलिस का शक गहरा गया। उसे थाने लाकर जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसकी असली पहचान उजागर हुई। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान जयवीर खत्री निवासी चमोली के रूप में हुई है।
operation crackdown campaign: थराली में साल 2020 में हत्या का मुकदमा दर्ज
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ थाना थराली में साल 2020 में हत्या का मुकदमा दर्ज है। वह इस मामले में जेल भी जा चुका है। जमानत मिलने के बाद वह अपने घर से गायब हो गया और पहचान छिपाने के लिए बाबा बनकर संदिग्ध रूप से रह रहने लगा। लक्ष्मणझूला पुलिस ने तत्काल संबंधित थाने को सूचित कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। एसएसपी पौड़ी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल संदिग्धों की पहचान करना है, बल्कि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना भी है।
