Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Online Shopping Fraud: ऑनलाइन शॉपिंग में धोखाधड़ी से कैसे बचें? जानिए जरूरी टिप्स…
  • Lifestyle

Online Shopping Fraud: ऑनलाइन शॉपिंग में धोखाधड़ी से कैसे बचें? जानिए जरूरी टिप्स…

Hema Gupta May 10, 2025

Online Shopping Fraud: इंटरनेट के इस दौर में ऑनलाइन शॉपिंग हमारे जीवन का हिस्सा बन चुकी है। आजकल हर कोई व्यस्त रहता है, ऐसे में सब चाहते है कि मार्केट न जाना पड़े सब घर पर मिल जाए ऐसे में मोबाइल, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रॉसरी से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक अब हर चीज कुछ ही क्लिक में घर तक पहुंच जाती है।

Read More: How to Become Influencer: जानिए इंस्टाग्राम पर कैसे बनें लाइफस्टाइल इंफ्लुएंसर?

लेकिन जिस तेजी से ऑनलाइन शॉपिंग का चलन बढ़ा है, उसी रफ्तार से ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर क्राइम के मामले भी सामने आ रहे हैं। कई लोग नकली वेबसाइट, फर्जी कॉल्स, पेमेंट स्कैम्स और डुप्लीकेट प्रोडक्ट्स के जाल में फसाते है, और लोगों से पैसे लुटते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप शॉपिंग करते समय सतर्क रहें और कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें।

ऑनलाइन शॉपिंग में धोखाधड़ी के तरीके…

1. फर्जी वेबसाइट्स और ऐप्स…

कई बार उपभोक्ता गूगल या सोशल मीडिया पर दिख रही डिस्काउंट वाली साइट्स से प्रभावित होकर ऑर्डर कर देते हैं। लेकिन बाद में न तो प्रोडक्ट मिलता है, न ही रिफंड। ये वेबसाइट्स असली जैसी दिखती हैं लेकिन डोमेन नाम में छोटी-मोटी गड़बड़ी होती है।

2. फिशिंग मेल और फेक SMS..

“आपका ऑर्डर डिस्पैच हो गया है” या “इस लिंक पर क्लिक करें और ₹5,000 का गिफ्ट पाएं” जैसे मैसेज आपको लिंक पर क्लिक करने के लिए उकसाते हैं। एक बार क्लिक करने पर आपका डेटा और बैंकिंग जानकारी हैक हो सकती है।

3. कॉल पर पेमेंट मांगना…

कई बार फर्जी लोग कूरियर कंपनी या कस्टमर केयर बनकर कॉल करते हैं और “ऑर्डर वेरीफिकेशन” के नाम पर OTP, कार्ड डिटेल्स या UPI मांगे जाते हैं।

4. कैशबैक और रिवॉर्ड स्कैम…

“₹500 का कैशबैक जीतें”, “₹1 में स्मार्टफोन पाएं” जैसे ऑफर्स के जरिए यूजर को एक पेज पर भेजा जाता है जहां उनसे पैसे और निजी जानकारी मांगी जाती है।

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान…

हमेशा भरोसेमंद और आधिकारिक वेबसाइट से ही करें खरीदारी…

Amazon, Flipkart, Myntra, Nykaa, Ajio जैसी भरोसेमंद कंपनियों की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से ही खरीदारी करें। किसी अनजान या हाल ही में शुरू हुई वेबसाइट से खरीदारी करने से पहले उसकी वैधता जांचें।

1. वेबसाइट का URL “https://” से शुरू होना चाहिए

2. साइट का डोमेन नाम ध्यान से पढ़ें — जैसे flipkart.com की जगह fl1pkart.co.in न हो

3. वेबसाइट पर “About Us”, “Contact Us” और “Return Policy” जरूर पढ़ें

कैश ऑन डिलीवरी (COD) का विकल्प चुनें…

अगर आप किसी नई वेबसाइट से पहली बार खरीदारी कर रहे हैं, तो Cash on Delivery का विकल्प चुनें। इससे पेमेंट तभी होगा जब प्रोडक्ट आपके हाथ में होगा।

ऑफर्स और डिस्काउंट्स को करें क्रॉस-चेक..

बहुत ज्यादा छूट (जैसे ₹70,000 का फोन सिर्फ ₹2,000 में) वाले ऑफर्स से सतर्क रहें। इस तरह के ऑफर्स अक्सर फर्जी होते हैं। किसी भी ऑफर को दूसरी साइट्स या ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर क्रॉस-चेक करें।

पेमेंट गेटवे की सुरक्षा जांचें..

पेमेंट के समय यह देखें कि वेबसाइट किसी सुरक्षित पेमेंट गेटवे (जैसे Razorpay, PayU, Paytm, आदि) का इस्तेमाल कर रही है या नहीं। अनजान गेटवे से पेमेंट करने से बचें।

बैंक OTP और UPI पिन किसी को न बताएं…

कोई भी कस्टमर केयर, बैंक या शॉपिंग साइट आपको कॉल करके कभी OTP, कार्ड नंबर, CVV या UPI पिन नहीं मांगती। ऐसे कॉल्स आते ही फौरन कॉल काटें और साइबर क्राइम में रिपोर्ट करें।

फर्जी ऐप्स से बचें…

गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ऐप डाउनलोड करते समय ऐप की रेटिंग, डाउनलोड संख्या और रिव्यू जरूर पढ़ें। कम रेटिंग या संदिग्ध रिव्यू वाले ऐप्स से दूरी बनाएं।

स्ट्रॉन्ग पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें..

आपके ई-कॉमर्स और बैंकिंग ऐप्स का पासवर्ड मजबूत होना चाहिए। इसके साथ ही 2FA (Two-Factor Authentication) जरूर एक्टिवेट करें ताकि कोई अन्य व्यक्ति आपके खाते तक न पहुंच सके।

ईमेल और SMS अलर्ट एक्टिवेट रखें..

अपने बैंक अकाउंट और UPI ऐप्स में ट्रांजैक्शन अलर्ट एक्टिवेट रखें ताकि कोई भी संदिग्ध ट्रांजैक्शन तुरंत पकड़ में आ जाए।

अगर धोखाधड़ी हो जाए तो क्या करें?

1. तुरंत बैंक या ऐप के कस्टमर केयर को सूचित करें
– कार्ड ब्लॉक कराएं या UPI ID को डीएक्टिवेट करें

2. www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें
– यह भारत सरकार का आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल है

3. नजदीकी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराएं
– ट्रांजैक्शन डिटेल्स और स्क्रीनशॉट साथ ले जाएं

4. National Cyber Crime Helpline: 1930 पर कॉल करें
– यह नंबर 24×7 सक्रिय है और आपकी मदद के लिए है

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bahraich Dargah Mela News: सैयद सालार मसूद गाजी दरगाह मेले पर रोक, उच्च न्यायालय में सुनवाई 14 मई को
Next: Jamshedpur Suicide Case: फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, पहले पति ने दूसरे पति पर लगाया हत्या का आरोप

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.