कैसे रहे सावधान?
Online fraud: देश में साइबर ठगी के हर रोज कई मामले आपने देखे और सुने होंगे.शातिर ठग हर रोज ठगी के नए तरीके इजात कर लोगों की गाढ़ी कमाई पर डांका डाल रहे है.ताजा मामला छत्तीसगढ़ के रायपुर से है जहां शातिर ठगों ने एक डॉक्टर से 89 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया है.
Read More- Terrorist Pannu Threatens : आतंकी पन्नू की अमेरिकी हिंदुओं को धमकी, PM मोदी ने कहा अमेरिका का दुश्मन
डॉक्टर से 89 लाख रु की ठगी
रायपुर जिले में एक डॉक्टर से करीब 89 लाख की ऑनलाइन ठगी हो गई। आरोपियों ने गेमिंग कंपनी में इन्वेस्ट करने पर 40 फीसदी मुनाफा देने का झांसा दिया। इसके बाद 88 लाख 75 हजार रुपए ऐंठ लिए। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। डॉक्टर डॉ. अषित कुमार का ठगों से टेलीग्राम चैनल के जरिए संपर्क हुआ था। ठगों ने ऑनलाइन रॉयल गेमिंग कंपनी में पैसा लगाने पर बड़ा मुनाफा देने की बात कही। साथ ही कम इन्वेस्टमेंट पर ज्यादा मुनाफा दिलाने का लालच दिया.
Read More- बुधनी के शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी श्रद्धा के साथ मनाया महिलाओ ने हरतालिका तीज
Online fraud: गेमिंग कंपनी में इन्वेस्ट के नाम पर ठगी
डॉक्टर का ठगों से टेलीग्राम चैनल के जरिए संपर्क हुआ था। ठगों ने ऑनलाइन रॉयल गेमिंग कंपनी में पैसा लगाने पर बड़ा मुनाफा देने की बात कही। साथ ही कम इन्वेस्टमेंट पर ज्यादा मुनाफा दिलाने का लालच दिया.इस पर डॉक्टर उनकी बातों में आ गया और बताए खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। समय पूरा होने पर जब डॉक्टर ने अपने रुपए मांगे, तो ठगों ने और इन्वेस्टमेंट करने के लिए कहा। डॉक्टर ने बात नहीं मानी, तो ठगों ने फोन उठाना बंद कर दिया।
पहले भी डॉक्टर से 2 करोड़ 92 लाख की ठगी
इससे पहले रायपुर में ही मई 2024 में भी एक डॉक्टर के साथ 2 करोड़ 92 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई। डॉक्टर ने फेसबुक पर विज्ञापन देख बड़े मुनाफे की लालच में ऐप के जरिए इन्वेस्ट किया था। शातिर ठगों ने वर्चुअली मोटी रकम दिखाकर कमीशन के नाम पर 25 से 30 बार में रुपए वसूल लिए। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।
Online fraud: ठगी होने पर क्या करे?
साइबर क्राइम के मामले में शिकार होने पर सबसे पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर सेल में
शिकायत दर्ज कराएं।
cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत करें,साइबर फाइनेंशियल क्राइम हेल्पलाइन नंबर 155260 के जरिए भी शिकायत कर सकते हैं।
