Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Jabalpur cyber crime : फोटो पर क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 3 लाख
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Jabalpur cyber crime : फोटो पर क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 3 लाख

Narendra Singh April 1, 2025
साइबर फ्रॉड
साइबर फ्रॉड

Jabalpur cyber crime : जबलपुर में ठगों की नई करतूत

Jabalpur cyber crime : जबलपुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति के वॉट्सऐप पर अज्ञात नंबर से आई फोटो पर क्लिक करते ही उसका फोन हैक हो गया और देखते ही देखते उनके बैंक खाते से 2 लाख 1 हजार रुपये गायब हो गए.  मोबाइल नंबर पर मैसेज आने के बाद प्रदीप जैन को धोखाधड़ी का अहसास हुआ, जिसके बाद पीड़ित ने धोखाधड़ी की शिकायत कोतवाली थाने और साइबर सेल में दर्ज कराई.

अनजान नंबर से कॉल आया(online scams)

कोतवाली इलाके के रहने वाले प्रदीप जैन को 28 मार्च की सुबह लगभग 9 बजे अनजान नंबर (9827832213) से कॉल आया. कॉलर ने वॉट्सऐप पर एक बुजुर्ग की तस्वीर भेजकर पूछा कि क्या वो उन्हें पहचानते हैं. प्रदीप ने इसे नजरअंदाज कर दिया. थोड़ी देर बाद उसी नंबर से दोबारा कॉल आई और वही सवाल दोहराया गया. दोपहर 1:35 बजे तीसरी बार कॉल आने पर गुस्साए प्रदीप ने कहा कि वो उस शख्स को नहीं जानते और फोन काट दिया.

हैदराबाद से खाली हुआ खाता

बैंक रिकॉर्ड से पता चला कि यह रकम “IB IBF” नाम के खाते में ट्रांसफर हुई, जो हाल ही में हैदराबाद के केनरा बैंक में खोला गया था. ठगों ने एटीएम से सारा पैसा निकाल लिया. पासबुक में “विशाल ऑनलाइन” और “जन्नतुन बीबी ऑनलाइन” नाम से संदिग्ध ट्रांजेक्शन भी नजर आए. ठगों ने सुबह 9:38 से शाम 5:12 तक वॉट्सऐप पर बार-बार डॉट (.) भेजकर चेक किया कि प्रदीप ऑनलाइन हैं या नहीं…

Jabalpur cyber crime : ऐसे हुआ फ्रॉड?

  1. सबसे पहले ठग वॉट्सऐप पर इमेज भेजा, जिसमें अदृश्य लिंक छिपी हुई थी.
  2. जैसे ही फोटो डाउनलोड हुआ, मोबाइल पर ऑटोमैटिक एक ऐप इंस्टॉल हो गया.
  3. इस ऐप के जरिए ठग ओटीपी और अन्य जानकारी चुरा लिए.
  4. जिसके बाद पूरे मोबाइल का एक्सिस अपराधी के पास चला जाता है.
  5. ओटीपी भी अपराधी के पास ही आए..
  6. जिसके बाद नेट बैंकिंग के जरिए ठगों ने पैसे ट्रांसफर किए.

फोटो से ठगी का अनोखा तरीका

साइबर सेल के अधिकारी नीरज नेगी ने बताया कि ठग अब स्टेगनोग्राफी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसमें साधारण दिखने वाली फोटो में छिपा लिंक क्लिक करते ही एक ऐप डाउनलोड हो जाता है, जिससे ठग को फोन का पूरा कंट्रोल मिल जाता है. पहले ओटीपी और फिशिंग लिंक से ठगी होती थी, लेकिन यह नया तरीका बेहद खतरनाक है. इस घटना ने लोगों को अनजान नंबरों से आने वाली फोटो या लिंक से सावधान रहने की चेतावनी दी है.

Read More :- Chardham Yatra 2025: कपाट खुलने की तैयारियां शुरू,बीकेटीसी के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Click this:  लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MP bees attack news : डिंडोरी में किसानों पर मधुमक्खियों का कहर
Next: IPL 2025 Dot Ball Tree: डॉट बॉल पर क्यो उगा रहा बीसीआई पेड़? हुए KKR के हार के खुलासे…

Related Stories

Dead body found in freezer Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!

Hema Gupta March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.