Cylinder in MP: MP में LPG सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग बंद है। सर्वर डाउन है, इसलिए लोग बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही वेटिंग 7 से 8 दिन तक पहुंच गई है। वहीं भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेशभर में गैस एजेंसियों और गोदामों के बाद सुबह से लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। कुछ शहरों में सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की
Cylinder in MP: जानकारी के अनुसार मार्केट में इंडक्शन और डीजल भट्ठी की कीमतें लगातार बढ़ते जा रहे हैं। और भोपाल में इंडक्शन की बिक्री 7 गुना तक बढ़ गई है। वहीं, प्रदेश में 50 हजार होटल-रेस्टॉरेंट में गैस खत्म होने के कगार पर पहुंच गया है। बता दें की सतना के 86 लोगों ने सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की है।
24 से 48 घंटे तक भी बमुश्किल निकल पाएंगे
भोपाल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली के मुताबिक, भोपाल के करीब 2 हजार होटल-रेस्टॉरेंट को 4 दिन में एक भी सिलेंडर नहीं मिला। कई होटल्स ऐसे हैं, जहां पर 24 से 48 घंटे तक भी बमुश्किल निकल पाएंगे।
Cylinder in MP: एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि होटल, रेस्टॉरेंट, कॉलेज की कैंटीन को भी इमरजेंसी सेवा में शामिल किया जाए।
