
पन्ना जिले का ऐतिहासिक वाटर फाँल जो ब्रजपुर थाना क्षेत्र में है यहाँ हर साल दो चार घटनाएं होती हैं प्रशासन इन्हें रोकपाने मे पूरी तरह विफल है । प्रशासन को चाहिए कि वाटरफॉल के पास जाने के स्थान पर जाली लगाकर वेरीकेटिंग कि जाये ताकि किसी भी हादसे को रोका जा सके। इस क्षेत्र के वाटरफॉल मे लगभग दो सौ मीटर कि ऊचाई से नदी का पानी गिरता है जिसे देखने दूरस्थ क्षेत्रों से लोग पहुँचते है । थोडी सी चूक होने पर जान भी जाती हैं । ऐसा ही हादसा हुआ मेडिकल कॉलेज का छात्र पैर फिसलने से कुंड में बहगया और मौत हो गई ।
बताते चलें कि मेडिकल कॉलेज के छात्र अपने दर्जन भर दोस्तों के साथ बृहस्पति कुण्ड वाटरफॉल देखने पिकनिक मनाने पन्ना के बृजपुर थाना क्षेत्र के बृहस्पति कुंड आये थे। यहाँ एक युवक छात्र का पैर फिसलने से नदी के तेज बहाव मे बह गया ।काफी प्रयास साथियों ने किया पर नहीं बचाया जा सका । साथियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना पुलिस को दी जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस व SDERF की टीम। घंटो रेस्क्यू कर निकाला छात्र उत्कर्ष तिवारी निवासी उत्तर प्रदेश का शव।अपने 10 अन्य दोस्तो के साथ पिकनिक मनाने आया था मृतक।
