Om Birla Amit Shah: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाई थी। लंबी चर्चा के बाद बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने इस प्रस्ताव को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए विपक्ष और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि करीब 4 दशकों के बाद किसी स्पीकर के खिलाफ ऐसा प्रस्ताव आया है, जो न केवल सदन बल्कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे के लिए भी खेदजनक है।

शाह का जवाब
गृह मंत्री अमित शाह ने 56 मिनट तक इसपर जवाब दिया। उन्होंने इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोला और गिनाया कि 17वीं, 18वीं लोकसभा में बोलने के लिए कितना समय मिला। शाह ने साफ कहा कि सदन नियम से चलेगा। स्पीकर को नियमों के उल्लघंन पर रोकने और टोकने का अधिकार है। ये सदन मेला नहीं है, जो नियम से नहीं चलेंगे, जो ऐसा करेगा उनका माइक बंद होगा।
Om Birla Amit Shah: राहुल पर निशाना
अविश्वास प्रस्ताव पर गृहमंत्री अमित शाह ने जवाब दिया। गृहमंत्री ने राहुल की अनुपस्थिति पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी सदन में गंभीर चर्चा की बारी आती है, नेता प्रतिपक्ष विदेश दौरे पर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि शायद उन्हें भारत के लोकतंत्र से ज्यादा विदेश में बोलना पसंद है। शाह ने कांग्रेस के नेता शशि थरूर की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्हें अपने नेता को संसदीय शिष्टाचार और नियमों की शिक्षा देनी चाहिए।

शाह माफी मांगो के नारे
अमित शाह ने कहा ये PM मोदी से आकर गले लग जाते हैं। आंख मारते हैं। फ्लाइंग किस देते हैं। मुझे बोलने में भी शर्म आती है। किसी के भी सामने हम एक अंगुली दिखाते हैं तो 4 अंगुलियां हमारी तरफ भी दिखती है। इस दौरान विपक्ष ने अमित शाह माफी मांगो के नारे लगाए।
