मोहन सरकार 11 जनवरी से शुरु करने जा रही अभियान

MP NEWS: प्रदेश की मोहन सरकार 13 दिसंबर को अपने कार्यकाल का एक साल पूरा करेगी। इसी दिन भोपाल संभाग में 650 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण होगा।
MP NEWS: 11 जनवरी से अभियान की शुरुआत
रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में जन-कल्याण अभियान और जन-कल्याण पर्व की गतिविधियों की समीक्षा की। सीएम ने कहा कि प्रदेश में 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान चलाया जाएगा। इसमें केंद्र-राज्य की हितग्राही मूलक योजनाओं पर फोकस होगा। सभी मामलों की मॉनीटरिंग सीएम हेल्पलाइन डैशबोर्ड पर होगी। इसे सीधे सीएम, कलेक्टर और विभाग के अफसर देखें सकेंगे। योजना से वंचित लोगों को घर-घर जाकर अधिकारी-कर्मचारी ढूंढेंगे।
MP NEWS: 11 से 26 तक जन-कल्याण पर्व
प्रदेश में 11 से 26 दिसंबर तक जन-कल्याण पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान पार्वती-कालीसिंध योजना और खंडवा-ओंकारेश्वर सोलर प्लांट का शुभारंभ भी किया जाएगा।इसी दिन बड़े स्तर पर गीता जयंती मनाई जाएगी। राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी। रातापानी अभयारण्य के पास बाइक रैली, अलीराजपुर की सांडवा माइक्रो सिंचाई योजना का भूमिपूजन, तानसेन संगीत समारोह, भोपाल में वन मेला सहित तमाम कार्यक्रम इसी दौरान होंगे।
