NZs Lee Tahuhu Retires From ODIs: न्यूजीलैंड विमेंस क्रिकेट टीम की 35 वर्षीय दिग्गज तेज गेंदबाज Lea Tahuhu ने वनडे क्रिकेट से संयास लेने का ऐलान कर दिया है।उन्होंने अपने 15 साल के लंबे वनडे करियर को अलविदा कह दिया। हालांकि वो T20 मैच खेलना जारी रखेंगी। संन्यास लेते हुए उन्होंने कहा कि- ‘मेरा टारगेट इस साल जून में होने वाले वर्ल्ड कप को जीतना है।’
2011 में किया था वनडे डेब्यू
2011 में ली ताहूहू ने Australia women’s national cricket team के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। इसके बाद वे लगातार न्यूजीलैंड टीम की गेंदबाजी डिपार्टमेंट को लीड करती आ रही हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच पिछले साल वनडे विश्व कप में South Africa women’s national cricket team के खिलाफ खेला। इस मुकाबले में उन्होंने 9 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

ताहूहू के नाम दर्ज हैं कई अहम रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज ली ताहूहू हैं। उन्होंने 103 मैचों में 125 विकेट चटकाएं हैं। इतना ही नहीं वो न्यूजीलैंड की उन चुनिंदा 12 महिला प्लेयर्स में से एक हैं, जिन्होंने 100 से ज्यादा वनडे मैच खेले हैं। ताहूहू ने अपने करियर में 4 वनडे वर्ल्ड कप (2013, 2017, 2022 और 2025) में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
अब टी-20 वर्ल्ड कप पर फोकस
वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब ताहूहू का पूरा ध्यान T-20 फॉर्मेट पर रहेगा। न्यूजीलैंड अंतराष्ट्रीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में T-20 वर्ल्ड चैंपियन है और टीम इस साल जून-जुलाई में England में होने वाले T-20 वर्ल्ड कप में अपने खिताब को बचाने के इरादे से उतरेगी।

ताहूहू ने कहा कि-‘ वह टीम को दोबारा चैंपियन बनाने के लिए पूरी तरह प्रेरित और तैयार हैं।
कोच ने ली तेहूहू की तारीफ
न्यूजीलैंड के हेड कोच बेन सॉयर ने तेहूहू की तारीफ करते हुए उन्हें ‘रोल मॉडल’ बताया और उन्होंने कहा कि- ‘ली ने वनडे क्रिकेट में गेंदबाजी के नए पैरामीटर सेट किए। उनकी स्पीड और क्रिकेट के लिए डेडिकेशन युवाओं को इंस्पायर करता रहेगा। वे इस देश में विमेंस क्रिकेटर्स के लिए रोल मॉडल हैं।’
ली ताहूहू का बयान
ताहूहू ने संन्यास की घोषणा करते हुए काफी इमोशनल हो गई। उन्होंने कहा कि, “व्हाइटफर्न्स के लिए वनडे खेलना हमेशा गर्व की बात रही। जब मैंने शुरुआत की थी, तो एक मैच खेलना भी बड़ी बात थी, लेकिन अपने देश के लिए 100 से ज्यादा मैच खेलना मेरे लिए सपने जैसा है। मैं इस सफर की हर याद को संजोकर रखूंगी।”
