Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • NZ vs ZIM Tri-Series: न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची टीम!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

NZ vs ZIM Tri-Series: न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची टीम!

Hema Gupta July 19, 2025

NZ vs ZIM Tri-Series: T20 ट्राई सीरीज के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मैच में डेवोन कॉन्वे की अर्धशतकीय पारी और मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Read More: ENG vs IND Women ODI: प्रतीका रावल पर बर्ताव के चलते ICC का जुर्माना, इंग्लैंड टीम को भी मिली सजा!

हरारे में खेले गए इस मुकाबले में जिम्बाब्वे टीम ने 7 विकेट खोकर 120 रन बनाए, वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने 14 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर शानदार जीत दर्ज के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई।

न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब, कॉन्वे ने संभाली पारी…

न्यूजीलैंड की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे टिम साइफर्ट जल्दी आउट हो गए। उसके बाद डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र की साझेदारी से 44 गेंदों में 59 रन जोड़े, फिर कॉन्वे ने डेरिल मिशेल के साथ 32 गेंदों में 58 रन की साझेदारी की साथ ही डेवोन कॉन्वे ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। एक बार रन आउट से भी बचे। कॉन्वे की यह 15 T20 पारियों में दूसरी फिफ्टी है।

मैट की धमाकेदार गेंदबाजी…

वहीं न्यूजीलैंड के मैट हेनरी ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा स्पिनर्स – मिशेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल और रचिन रवींद्र – ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 9 ओवरों में सिर्फ 43 रन देकर एक-एक विकेट लिया।

जिम्बाब्वे की धीमी बल्लेबाजी….

शुरुआत में जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी देखकर लगा की लंबा स्कोर खड़ा करेंगे, लेकिन फिर उनकी बल्लेबाजी बिखर गई। वेस्ली मधेवेरे ने 36 रन बनाए, पर उनके आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह ढह गया। 43 गेंदों में 5 विकेट गिर गए और आखिरी तीन ओवरों में टीम सिर्फ 21 रन ही बना सकी।

जिम्बाब्वे के लिए मुश्किलें…

अगर टीम को सीरीज में बने रहना है तो उसे अगले दोनों मैचों में जीत हासिल करना होगा , क्योकि जिम्बाब्वे को अब तक एक भी पॉइंट्स नहीं मिले, और अगर ट्राई सीरीज से बाहर नहीं होना तो अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले अगले मैच में जीत दर्ज करना होगा।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhopal ASI viral video: भोपाल में ASI की गुंडागर्दी का वीडियो हुआ वायरल
Next: Lord Shiva and King Vasuki Mythology: भगवान शिव के गले में क्यो विराजमान है नागराज वासुकि? जानिए इससे जुड़ा पौराणिक रहस्य!

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.